13.3 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराजनीतिमैं किसी से डरता नहीं, 7 बार चुनाव जीतकर आया हूं... संसद...

मैं किसी से डरता नहीं, 7 बार चुनाव जीतकर आया हूं… संसद में क्यों भड़के अमित शाह

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि वह किसी की कृपा से यहां नहीं हैं, बल्कि वह सात बार चुनाव जीत चुके हैं। दरअसल बुधवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू की गई। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने सीबीआई पर बोलना शुरू किया तो गृहमंत्री ने बताया कि सीबीआई गृह मंत्रालय के अंतर्गत नहीं आती है। इसके बाद गोखले ने गृहमंत्री पर निजी टिप्पणी की। तृणमूल कांग्रेस के सांसद को जवाब देते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि वह किसी की कृपा या फिर किसी विचारधारा का विरोध करके यहां नहीं पहुंचे हैं।

साकेत गोखले के कमेंट पर बोले अमित शाह
राज्यसभा में बुधवार को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान साकेत गोखले ने सीबीआई को लेकर चर्चा शुरू की। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चर्चा गृह विभाग पर हो रही है। शायद इनको मालूम नहीं है कि सीबीआई और बाकी सारी एजेंसियों के नाम जो वो बोलना चाहते हैं, उनमें से एक भी गृह विभाग के अंतर्गत नहीं आते हैं। अमित शाह ने कहा कि केवल गृह विभाग के बारे में चर्चा करनी चाहिए। अगर आप विस्तृत विषयों पर चर्चा करना चाहते हैं तो फिर मुझे भी अनुमति दीजिएगा मैं हर चीज का जवाब दूंगा।

सीबीआई पर टीएमसी सांसद ने किया था कमेंट
साकेत गोखले ने कहा कि सीबीआई ने 6900 हजार करप्शन केस दर्ज किए हैं। इनमें से बीते 20 वर्षों से 361 मामले लंबित हैं। उन्होंने गृह मंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों का हंगामा शुरू हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि किसी से डरने का प्रश्न ही नहीं उठाता। मैं किसी की कृपा से यहां नहीं आया हूं। गृहमंत्री ने कहा, ‘मैं सात बार चुनाव जीत कर आया हूं। एक विचारधारा का विरोध करके यहां नहीं घुसा हूं। डरने का प्रश्न ही नहीं उठाता। ये सदन को गलत जानकारी दे रहे हैं।’

शाह बोले- सीबीआई के जो मामले कहे जा रहे…
अमित शाह ने कहा, ‘सीबीआई के जो मामले कहे जा रहे हैं वह सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के ऑर्डर से चुनावी हिंसा के लिए रजिस्टर किए गए। चुनावी हिंसा बंगाल में हुई थी, हमारी सीटें ज्यादा आ गईं, जहां हमारा बहुमत था चुन-चुन के उन बूथों पर हत्या की गई। महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। इसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। पीड़ित लोग जब हाई कोर्ट पहुंचे तो कोर्ट के आदेश से सीबीआई जांच का आदेश दिया गया।’

जमींदारी कौन रहा, पूरा देश देख रहा- अमित शाह
गृह मंत्री ने कहा कि जमींदारी कौन कर रहा है अब वह पूरा देश देखेगा। तृणमूल कांग्रेस सांसदों के लिए उन्होंने कहा कि आप हाईकोर्ट को भी नहीं मानोगे। यह कह रहे हैं केस के परिणाम नहीं आ रहे है, इसलिए परिणाम नहीं आ रहा है, क्योकि पश्चिम बंगाल में एक भी सीबीआई स्पेशल कोर्ट नहीं है। वहीं नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि साकेत गोखले गृहमंत्री के लिए कहे गए अपने कथन पर माफी मांगें और उसे वापस लें। अगर वह अपने कथन वापस नहीं लेते हैं तो इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकाला जाए।

साकेत गोखले ने गृह मंत्री पर की निजी टिप्पणी
इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने साकेत गोखले से कहा कि वह गृह मंत्री पर की गई निजी टिप्पणी वापस लें। हालांकि साकेत गोखले ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सभापति ने उनके द्वारा कहे गए कथन को सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया। साकेत गोखले की ओर से बोले गए कुछ अन्य व्यक्तिगत वक्तव्यों पर भी सत्ता पक्ष ने नाराजगी जताई।

किरेन रिजिजू ने भी टीएमसी सांसद पर उठाए सवाल
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने अपनी बात की शुरुआत ही नकारात्मक तरीके से की है। हम किसी भी प्रकार के सुझाव सुनने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस तरह की बातों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम ऐसा मानते हैं कि राज्यसभा की गरिमा को बनाए रखा जाना चाहिए, लेकिन इन्होंने इतना घटिया भाषण देकर राज्यसभा की गरिमा को गिराया है।

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...