14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिकुछ भी... सांसदों की टी-शर्ट देख भड़के लोकसभा स्पीकर, ऐसा क्या हुआ...

कुछ भी… सांसदों की टी-शर्ट देख भड़के लोकसभा स्पीकर, ऐसा क्या हुआ कि दिनभर नहीं चल सकी संसद

Published on

नई दिल्ली

नारे लिखी हुई टी-शर्टों के कारण गुरुवार को संसद की कार्यवाही नहीं चल सकी। राज्यसभा में शुरुआती मिनटों की कार्यवाही के बाद न तो कोई प्रश्न पूछा जा सका, न ही किसी विषय पर सदन में कोई चर्चा हुई। कुछ यही हाल लोकसभा का भी रहा। दोनों सदनों की कार्यवाही बाद में शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

डीएमके के सांसद संसद में परिसीमन का लगातार विरोध कर रहे हैं। यह परिसीमन लोकसभा की सीटों के संबंध में है। डीएमके के सांसदों ने संसद में इस पर अपना विरोध प्रकट किया। सदन के बाहर संसद परिसर में इस विषय पर पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन किया गया।

डीएमके सांसद नारे लिखा टी-शर्ट पहनकर पहुंचे संसद
डीएमके सांसद परिसीमन के संबंध में नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे। जिसे लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कड़ी आपत्ति दर्ज की और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

क्यों हुआ संसद में हंगामा?
यह हंगामा संसद में परिसीमन के मुद्दे पर हुआ। सदन में नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनने को लेकर आपत्ति जताई गई। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में किसी भी प्रकार के नारेबाजी लिखकर लाना सही नहीं है। ऐसी टी-शर्ट पहनकर सदन में आना ठीक नहीं है।

कार्यवाही शुरू होते ही हुआ हंगामा
लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में सदन की कार्यवाही को पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया। कार्यवाही स्थगित करते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह हाउस के सभी फ्लोर लीडर्स से चर्चा करेंगे। दोबारा प्रारंभ होते ही कार्यवाही को 12.15 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

लोकसभा में नहीं हो पाई कार्यवाही
वहीं, लोकसभा में भी यही स्थिति रही। सदन में तमिलनाडु के सांसद डिलिमिटेशन के मुद्दे पर विरोध जताने के लिए नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर आए। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सदन की कार्यवाही को एक बार फिर स्थगित कर दिया। दूसरी तरफ 12.15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही प्रारंभ होते ही इसे दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दोपहर 2 बजे राज्यसभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई तो इसे शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

न शून्यकाल हुआ ना ही प्रश्नकाल
इस दौरान राज्यसभा में न तो शून्य काल हुआ और न ही प्रश्न काल। इसके अलावा राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा भी होनी थी। इसमें आंतरिक सुरक्षा समेत गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों पर चर्चा की जानी थी। चर्चा के अंत में गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना था। लेकिन, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के कारण चर्चा भी नहीं हो सकी।

बता दें कि गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा की शुरुआत बुधवार शाम को हुई थी। इस पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के कुछ सांसदों ने अपनी बात भी रखी थी। लेकिन, सदन का समय पूरा होने के कारण बुधवार को चर्चा पूरी नहीं हो सकी थी।

Latest articles

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...

भोपाल में आज सजेगा बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार, सुप्रसिद्ध भजन गायक बिखेरेंगे सुरों का जादू

भोपाल। राजधानी भोपाल में खाटू श्याम बाबा के भक्तों के लिए एक भव्य और...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...