11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यजम्मू कश्मीर में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक फकीर मोहम्मद खान ने...

जम्मू कश्मीर में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक फकीर मोहम्मद खान ने गोली मारकर की आत्महत्या

Published on

श्रीनगर

बीजेपी नेता और जम्मू-कश्मीर के गुरेज से पूर्व निर्दलीय विधायक फकीर मोहम्मद खान ने गुरुवार को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पार्टी के अधिकारियों ने बताया कि 62 वर्षीय खान ने श्रीनगर के तुलसीबाग सरकारी क्वॉर्टर में खुद को गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। खान ने वर्ष 1996 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। बाद में 2020 में वे बीजेपी में शामिल हुए और पिछले साल उन्होंने पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। 2024 के चुनाव में खान नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार से हार गए थे। उन्हें 7,246 वोट मिले थे, जबकि नेशनल कांफ्रेंस के कैंडिडेट को 7,246 वोट हासिल हुए थे।

विधानसभा ने शोक व्यक्त किया
जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने भाजपा नेता एवं गुरेज से पूर्व निर्दलीय विधायक फकीर मोहम्मद खान की मृत्यु पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया। बीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि खान (62) ने श्रीनगर के तुलसीबाग स्थित सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खान के आत्महत्या करने की जानकारी विधानसभा में दी, जिसके बाद सदन में दो मिनट का मौन रखकर पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस दुखद खबर पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्य नजीर गुरेजी ने भी खान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...