24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यप्रशांत किशोर का हत्या और शराब तस्करी के आरोपी के साथ फोटो...

प्रशांत किशोर का हत्या और शराब तस्करी के आरोपी के साथ फोटो वायरल, भाजपा ने साधा निशाना

Published on

गोपालगंज

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के एक फोटो पर सियासी हलकों में खलबली मच गई है। प्रशांत किशोर (पीके) का एक फोटो वायरल हो रहा है। इस वायरल फोटो में प्रशांत किशोर हत्या और शराब तस्करी मामले के आरोपी आदित्य राय से हाथ मिलाते दिख रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी ने कहा- हत्या के अभियुक्त और और शराब तस्कर के साथ मिलकर बिहार में बदलाव करेंगे जनसुराज के संस्थापक पीके?

कार्यक्रम की एक तस्वीर ने खड़ा किया विवाद
दरअसल, प्रशांत किशोर गोपालगंज के भोरे में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पीएम (प्रधानमंत्री) मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर कई आरोप लगाए। उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था, विकास और शराबबंदी जैसे मुद्दों पर बात की। लेकिन अब, उनके कार्यक्रम की एक तस्वीर ने विवाद खड़ा कर दिया है।

हत्या और शराब तस्करी के आरोपी के साथ मिलकर बदलाव
बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने इस मामले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जनसुराज के संस्थापक घूम-घूम कर बिहार में बदलाव करने की अपील कर रहे हैं। उनके आगमन पर आज गोपालगंज के फुलवरिया में हत्या के अभियुक्त और शराब तस्कर आदित्य राय से स्वागत कराते हुए। शायद इन्हीं लोगों के समर्थन से प्रशांत किशोर बिहार में बदलाव करने वाले हैं।

बीजेपी नेता की हत्या का आरोपी है आदित्य
आदित्य राय पर बीजेपी नेता कृष्णा शाही की हत्या का भी आरोप है. वह इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और जेल भी जा चुका है। गोपालगंज पुलिस ने उसे शराब तस्करी के मामले में भी गिरफ्तार किया था।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...