14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'10 साल में अधिकारियों की खाल मोटी हो गई', स्पीकर विजेंद्र गुप्ता...

’10 साल में अधिकारियों की खाल मोटी हो गई’, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के साथ आए प्रवेश वर्मा का विवादित बयान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के पत्र पर पीडब्ल्यूडी मंत्री और बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 10 साल में अधिकारियों की खाल मोटी हो गई है.प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के अधिकारियों पर विवादित बयान देते हुए कहा, 10 साल में अधिकारियों की खाल मोटी हो गई है. हम लोग खुद जमीन पर उतरकर पसीने बहा रहे हैं, उनको भी सड़क पर ला रहे है. जब उनके पसीने निकलेंगे तो उनकी चर्बी घटेगी.

‘इन्हीं अधिकारियों से कराएंगे काम’
उन्होंने कहा कि काम तो इन्हीं अधिकारियों से करवाएंगे. समर एक्शन प्लान को लेकर हम हर तीसरे दिन बैठक कर रहे हैं. पिछली बैठकों में कितना क्रियान्वयन हुआ है. हर एक चीज की समीक्षा कर रहे हैं, पूरे सिस्टम को ऑनलाइन किया जाएगा और पूरी दिल्ली को ऑनलाइन मॉनिटर किया जाएगा.

प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘अधिकारी चाहते हैं कि मॉनिटर ना हो, लेकिन हम लोग करेंगे. हम लोग जहां भी जमीन पर उतरे, वहां पर दिक्कत दिख रही है. लेकिन हम इन्हीं अधिकारियों से काम करवाएंगे.’आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा था. उन्होंने पत्र में लिखा कि अधिकारी विधानसभा सदस्यों के पत्रों, फोन कॉल या मैसेजों का जवाब नहीं दे रहे हैं.

Latest articles

रक्षाबंधन से पहले शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्रों में सफर होगा आसान : सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान...

उज्जैन: हाथ-ठेला व्यापारियों ने लगाया अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

भोपाल। राजधानी और स्थानीय स्तर पर रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने वाले...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बस संचालन लागत बेकाबू, परिवहन मंत्री से बैठक

भोपाल। ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चलती ट्रेनों में सो रही महिलाओं को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय लुटेरा गिरफ्तार

भोपाल। चलती ट्रेनों में सो रही महिला यात्रियों को अपना निशाना बनाने वाले एक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...