14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिवो दिन आखिरी होगा... संसद में अमित शाह ने नक्सलियों के सफाए...

वो दिन आखिरी होगा… संसद में अमित शाह ने नक्सलियों के सफाए की बता दी तारीख

Published on

रायपुर/ नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद राजनीतिक समस्या बताने की आलोचना की है। राज्यसभा में उन्होंने कहा कि अगर किसी क्षेत्र में विकास नहीं पहुंचा तो इसका मतलब नहीं है कि देश की व्यवस्था और संविधान को नहीं माने और सरकार लाचार बनकर देखते रहे। अमित शाह ने एक बार फिर 31 मार्च 2026 को देश में नक्सलवाद समाप्त करने का ऐलान किया।

जवानों ने बिना खाना-पानी के चलाया ऑपरेशन
नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले 10 साल में किए गए प्लानिंग, पैसे का आवंटन और सुरक्षा के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संवाद सुरक्षा समन्वय के जरिए नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। सुरक्षाकर्मियों ने खाना, पानी और नींद के बिना जंगलों में अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने नवीनतम टेक्नॉलोजी के साथ अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों को ड्रोन सर्विलांस,सेटेलाइट इमेजिंग और आर्टिफिशिय़ल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिसिस के जरिए लैस किया।

नक्सली घटनाओं में कमी आई
राज्यसभा ने अमित शाह ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच 16463 हिंसक घटनाएं हुईं, जिसमें 53 प्रतिशत कमी आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल 1851 सुरक्षा बल मारे गए थे, जबकि पिछले 10 साल में 509 सुरक्षा बल शहीद हुए। 2023 दिसंबर में छत्तीसगढ़ में शासन बदलने के बाद कैसे कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी।

छत्तीसगढ़ में 380 नक्सली मारे गए
गृह मंत्री ने बताया कि पिछले एक साल में सरकार बदलने के बाद छत्तीसगढ़ में 380 नक्सली मारे गए, जिसमें गुरुवार को हुई कार्रवाई में मारे गए 30 नक्सलियों को जोड़ना बाकी है। 30 जोड़ दें तो कुल 410 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा 1045 नक्सलियों ने सरेंडर किए और 1194 गिरफ्तार किए गए। इन अभियानों में 26 सुरक्षा बल शहीद हो गए। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 2619 नक्सली या तो मारे गए या सरेंडर कर गए। यह बीजेपी के शासन का अप्रोच है।

612 पुलिस स्टेशन हैं..
उन्होंने बताया कि 2014 तक देश के नक्सल प्रभावित इलाकों 66 पुलिस स्टेशन थे, अब 612 पुलिस स्टेशन हैं। देश में प्रभावित नक्सल जिले 126 में सिर्फ 12 बचे हैं। 2014 में 330 थानों में नक्सल घटनाएं हुईं, अब सिर्फ चार हैं। इसके अलावा 302 सुरक्षा कैंप खोले गए। नक्सलियों के फाइनेंस पर लगाम लगाने के लिए फाइनेंसरों के खिलाफ पीएमएलए के तहत कार्रवाई की गई।

Latest articles

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...