31.3 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराज्यबीजेपी के करीबी सपा के बागी विधायक अभय सिंह को बड़ी राहत,...

बीजेपी के करीबी सपा के बागी विधायक अभय सिंह को बड़ी राहत, 15 साल पुराने केस में हुए बरी

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट से विधायक अभय सिंह से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। सपा के बागी विधायक अभय सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। अभय सिंह को कोर्ट ने बरी कर दिया है। जानलेवा हमले के मामले में जज राजन राय ने विधायक अभय सिंह को दोषमुक्त कर दिया है। बताते चलें कि इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ डबल बेंच ने सुनवाई करते हुए अभय सिंह के केस में दो अलग-अलग फैसले सुनाए थे। एक जज ने अभय सिंह को बरी कर दिया था, जबकि दूसरे जज ने तीन साल की सजा सुना दी थी। दो अलग-अलग फैसलों के बाद ये मामला तीसरे जज के पास चला गया था। शुक्रवार को जज राजन राय ने विधायक अभय सिंह को बरी कर दिया गया है। बता दें कि अभय सिंह सपा से बागी हो चुके हैं, जबकि बीजेपी के करीबी माने जाते हैं।

दरअसल, यह मामला करीब 15 साल पुराना है। साल 2010 में सपा के बागी विधायक अभय सिंह समेत उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। विकास सिंह ने अभय सिंह पर गाड़ी को ओवरटेक कर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। विकास सिंह ने उसी रात साढ़े 9 बजे महराजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अभय सिंह समेत सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। साल 2023 में मामला अंबेडकर नगर एमपी-एमएलए कोर्ट ट्रांसफर होने के बाद अंबेडकर नगर कोर्ट ने 10 मई 2023 को सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। बाद में विकास सिंह ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

इस मामले में हाई कोर्ट की डबल बेंच ने 20 दिसम्बर 2024 को फैसला सुनाया था। दोनों जजों ने अलग-अलग फैसला सुनाया था। जज एआर मसूदी ने अभय सिंह समेत पांच आरोपियों को तीन साल की सजा और 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था, जबकि दूसरे जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने विकास सिंह की अपील खारिज करते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। वहीं, दोनों जजों का अलग-अलग आदेश होने के कारण अब इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा गठित नई बेंच को अंतिम फैसला सुनाना था। आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अभय सिंह को बरी कर दिया है। इससे अभय सिंह को बड़ी राहत मिली है। इस फैसले के बाद अब उनकी विधायकी भी बरकरार रहेगी।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...