11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेल4, 6, 4, 4... वरुण चक्रवर्ती की ऐसी कुटाई नहीं देखी होगी,...

4, 6, 4, 4… वरुण चक्रवर्ती की ऐसी कुटाई नहीं देखी होगी, फिल साल्ट ने बखिया उधेड़ दी

Published on

कोलकाता:

वरुण चक्रवर्ती ने अपनी मिस्ट्री स्पिन से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में वह भारत की जीत के हीरो में शामिल थे। पिछले दो सीजन में आईपीएल में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके बाद टीम इंडिया में वापसी हुई। वहां भी हर परिस्थिति में बल्लेबाजों को परेशान किया। लेकिन आईपीएल 2025 में वरुण चक्रवर्ती की शुरुआत किसी बुरे सपने की तरह रही है।

फिल साल्ट ने किया वरुण पर अटैक
आईपीएल 2025 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर हो रही है। 175 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी को फिल साल्ट और विराट कोहली ने विस्फोटक शुरुआत दी। 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 37 रन था। ऐसे में कप्तान अजिंक्य रहाणे वरुण चक्रवर्ती को लेकर आए। वह आरसीबी की रन गति को रोकना चाहते थे। पहली गेंद पर विराट कोहली ने एक रन लिया।

चार बाउंड्री की मदद से 21 रन बटोरे
अगली गेंद पर फिल साल्ट स्ट्राइक पर आ गए। उन्होंने दूसरे गेंद पर दो रन भागकर बनाए। इसके बाद साल्ट ने वरुण पर टूट पड़े। तीसरी गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से चौका मारा। अगली गेंद को उसी स्थान पर साल्ट ने छक्का लगा दिया। इसके बाद कप्तान रहाणे ने लॉन्ग ऑफ को पीछे कर दिया। साल्ट ने अगली गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से चौके के लिए भेजा। ओवर की आखिरी गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर गई। इस तरह ओवर में कुल 21 रन बने।

25 गेंद पर बनाई फिफ्टी
पिछले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे फिल साल्ट ने इस मुकाबले में सिर्फ 25 गेंदों पर फिफ्टी बनाई। विराट कोहली के साथ पहले विकेट के लिए उन्होंने 8.3 ओवर में 95 रन जोड़े। 9वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने ही उन्हें आउट किया। आउट होने से पहले भी उन्होंने वरुण की गेंद पर चौका लगाया था। साल्ट के बल्ले से 31 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रन निकले।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...