4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeभोपालMP: जंगल में बाघों के पास चले जाते हैं सीधी कलेक्टर, प्राइवेट...

MP: जंगल में बाघों के पास चले जाते हैं सीधी कलेक्टर, प्राइवेट गाड़ी से घूमने का आरोप, जांच शुरू

Published on

सीधी (मध्य प्रदेश),

मध्य प्रदेश सरकार ने सीधी जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी पर लगे गंभीर आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं. उन पर आरोप है कि वे बार-बार अपने निजी वाहन से संजय टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में प्रवेश कर रहे थे, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के नियमों का उल्लंघन है.

पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने वन विभाग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कलेक्टर सोमवंशी हर हफ्ते अपने दोस्तों के साथ निजी गाड़ी में टाइगर रिजर्व में घूमने जाते हैं. वे न केवल प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाते हैं, बल्कि बाघों के बेहद करीब तक पहुंचते हैं.शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कलेक्टर वन अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं और बुधवार दोपहर को भी सफारी करते हैं, जबकि इस दिन आम पर्यटकों के लिए पार्क बंद रहता है.

सरकार ने दिए जांच के आदेश
संजय टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अमित कुमार ने कहा कि उन्हें वन विभाग से इस मामले को लेकर पत्र मिला है. मामले की जांच के लिए मझौली के उप संभागीय अधिकारी (SDO) नरेंद्र रवि को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. वे जल्द ही जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.इस मामले पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...