11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयकानून की ABCD नहीं जानते, कैसे बन गए एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड? SC के जज...

कानून की ABCD नहीं जानते, कैसे बन गए एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड? SC के जज ने भरी अदालत में लगा दी वकील की क्लास

Published on

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (20 मार्च, 2025) को एक वकील की इस बात पर फटकार लगा दी कि उन्होंने अपने मुवक्किल की जमानत याचिका में बार-बार ‘सहमति से संबंध’ लिखा था. कोर्ट ने उन पर भड़कते हुए कहा कि इन्हें बुनियादी कानून के बारे में भी नहीं पता है. याचिका में एक नाबालिग लड़की का जिक्र था, जिस पर कोर्ट ने वकील से कहा कि कानून नहीं जानते हो कि जब पीड़िता नाबालिग हो तो सहमति मायने नहीं रखती है.

रिपोर्ट के अनुसार वकील ने याचिका में 20 बार ‘सहमति से संबंध’ लिखा था. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘याचिका पढ़कर हम परेशान हो गए. एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) में आपने कम से कम 20 बार सहमति से संबंध लिखा है. लड़की की उम्र क्या है? आपने खुद याचिका में कहा है कि वह एक नाबालिग है.’

बेंच, वकील के साथ इस तथ्य को स्पष्ट करना चाहती थी कि यदि पीड़िता नाबालिग है तो सहमति कोई मायने नहीं रखती. जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच मामले पर सुनवाई कर रही थी. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘आपने हर पैरा में सहमति से संबंध लिखा है. सहमति से संबंध से आपका क्या मतलब है? आपको कानून की एबीसीडी भी नहीं पता…आप एसएलपी क्यों दायर कर रहे हैं.’

सुप्रीम कोर्ट ने वकील से पूछा, ‘क्या आप एओआर (एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड) हैं?’ एओआर वे वकील होते हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट में मामले दायर करने का अधिकार होता है. सुप्रीम कोर्ट वकीलों के लिए एओआर परीक्षा आयोजित करता है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘ये लोग AOR कैसे बन गए हैं? आप बुनियादी कानून नहीं जानते? 20 बार आपने सहमति से संबंध लिखा है.’ वकील ने पीठ से माफी मांगी और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर पुलिस और अन्य को नोटिस जारी किया.

Latest articles

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...