2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में आर्थिक तंगी के चलते शख्स ने की खुदकुशी, बीवी-बच्चों के...

दिल्ली में आर्थिक तंगी के चलते शख्स ने की खुदकुशी, बीवी-बच्चों के सामने मारी गोली

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने देसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान प्रशांत कौशिक के रूप में हुई है. वो एक ऑपरेटर के तौर पर काम करता था. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले की पुलिस जांच कर रही है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रशांत कौशिक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. उसने सोमवार सुबह घर में शराब पी थी. इसके बाद नशे की हालत में उसने अपने सिर के दाहिने हिस्से में देसी पिस्तौल से गोली मार ली. उसने अपनी पत्नी, 13 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय बेटे के सामने यह कृत्य किया. वो आर्थिक तंगी के चलते तनाव में था. उस पर कर्ज था. एक महीने से बेरोजगार था.

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रशांत कौशिक ने देसी पिस्तौल कहां से खरीदी थी. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिवार के लोगों ने अभी तक कोई संदेह भी नहीं जताया है. फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल की जांच करते हुए जरूरी सबूत एकत्र कर लिए हैं. मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत की पुख्ता वजह पता चलेगी.

बताते चलें कि बीते रविवार सुबह दिल्ली के हौज खास इलाके में स्थित डियर पार्क में एक 21 साल के युवक और 18 साल की युवती ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. दोनों चचेरे भाई-बहन थे. उनके बीच प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार के लोग शादी से इनकार कर रहे थे. युवक लोधी कॉलोनी में एक पिज्जा दुकान में काम करता था, जबकि युवती एक बच्ची की देखभाल का काम करती थी.

उनके परिवारों ने हाल ही में उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई थी. उन्हें अलग होने के लिए कहा था. परिजनों के दबाव को न सहन कर पाने के कारण दोनों ने अपनी जान देने का फैसला किया. पुलिस को रविवार की सुबह 6:31 बजे डियर पार्क के एक सिक्योरिटी गार्ड ने फोन कर इस घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को युवक काले टी-शर्ट और नीली जींस में और युवती हरे रंग की ड्रेस में मिली.

पुलिस को वहां दो टूटे हुए मोबाइल फोन भी मिले. फॉरेंसिक टीम को एक फोन से सिम कार्ड मिला, जिसे दूसरे मोबाइल में डालकर उनकी पहचान की गई और उनके परिवार से संपर्क किया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और अब तक किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं. हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों को संदेह है कि यह हत्या भी हो सकती है.

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि जिस पेड़ से दोनों लटके मिले, उस पर दो लोगों का एक साथ चढ़ना मुश्किल था. इससे शक गहराता है कि उन्हें मारकर वहां लटकाया गया हो. परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में स्वीकार किया कि दोनों रिश्ते में थे. परिवार ने उन्हें यह रिश्ता खत्म करने को कहा था. युवक दक्षिण दिल्ली के पिलांजी गांव का रहने वाला था. युवती छतरपुर एन्क्लेव की रहने वाली थी.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...