9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश में हैवानियत : मेरठ हत्याकांड के बाद औरैया में बड़ी...

उत्तर प्रदेश में हैवानियत : मेरठ हत्याकांड के बाद औरैया में बड़ी वारदात, शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिल कर दी पति की हत्या

Published on

औरैया

उत्तर प्रदेश के मेरठ हत्याकांड जैसा मामला औरैया में सामने आया है। मेरठ का हत्याकांड अभी ठंडा ही नहीं हुआ था कि औरैया जिले से भी कातिल पत्नी की एक और खौफनाक कहानी सामने आई है। यहां पर पत्नी ने शादी के 15 दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश कर डाली और 2 लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

मामला औरैया जिले के सहार थाने का है। यहां पर 19 मार्च को पुलिस को खेत में एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस की तफ्तीश शुरू हुई तो कई दफन राज परत दर परत खुलते गए और कातिल भी कोई और नहीं बल्कि मृत युवक की नई नवेली दुल्हन निकली। पुलिस ने बताया कि पत्नी और प्रेमी के बीच प्रेम संबंध थे, इसलिए पति को रास्ते से हटाने के लिए पति की सुपारी दे डाली। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

2 लाख में तय हुई सुपारी
इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि मृतक दिलीप हाइड्रा चलाने का काम करता था और मृतक की शादी 5 मार्च 2025 को प्रगति के साथ हुई थी और प्रगति का प्रेम संबंध ग्राम के ही अनुराग यादव के साथ था। पति के वजह से पत्नी प्रगति अपने प्रेमी से मिल नहीं पाती थी और शादी भी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी।

खेत में मारी गोली
प्रेम संबंधों में रोड़ा बने पति दिलीप को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी प्रगति ने अपने प्रेमी बबलू यादव से बात की। फिर दोनों ने दिलीप को रास्ते से हटाने के लिए थाना अछल्दा निवासी रामजी नागर को 2 लाख रुपये की सुपारी दे डाली। इसके बाद दिलीप को धोखे से बुलाया और बाइक पर बैठाकर खेतों की तरफ ले गए। फिर उसके साथ मारपीट करते हुए गोली भी मारी और मरा हुआ समझ कर फरार हो गए।

CCTV से असली किलर तक पहुंची पुलिस
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुपारी लेने वाले सुपारी किलर, मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस ने 2 तमंचे 4 जिंदा कारतूस और बाइक समेत 2 मोबाइल, फोन एक पर्स, आधार कार्ड और 3 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...