12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यस्वीटी और दीपक में जबरदस्त लड़ाई... पुलिस स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल,...

स्वीटी और दीपक में जबरदस्त लड़ाई… पुलिस स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल, जानें पूरा मामला

Published on

हिसार

हरियाणा के हिसार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्व विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति दीपक हुड्डा के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना महिला पुलिस थाने में हुई। वीडियो में स्वीटी, दीपक का गला दबाती और उन्हें झिंझोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने स्वीटी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। स्वीटी ने थाने में मारपीट से इनकार किया है और पुलिस पर दीपक के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।

लंबे समय से चल रहा विवाद
स्वीटी और दीपक के बीच दहेज और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ही बीजेपी नेता हैं। इसका घटना वीडियो हाल ही में सामने आया है। वीडियो में स्वीटी बूरा बहुत गुस्से में दिख रही हैं। जब लोग दीपक को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे, तब भी वह तेज आवाज में दीपक से बात कर रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपक ने पहले स्वीटी को कुछ कहा और उसके बाद वो गुस्से में आ गईं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुकी हैं स्वीटी
23 मार्च को स्वीटी बूरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा कि थाने में कोई मारपीट नहीं हुई थी। उन्होंने पुलिस पर दीपक के साथ मिली होने का आरोप लगाया। स्वीटी ने खुद को बेगुनाह बताया। स्वीटी और दीपक की शादी तीन साल पहले हुई थी। स्वीटी का कहना है कि शादी के बाद से ही दीपक उन्हें दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी में एक करोड़ रुपये और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उन्हें कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया।

स्वीटी के खिलाफ मामला दर्ज
स्वीटी, उनके पिता और मामा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने स्वीटी बूरा, उनके पिता और मामा को पूछताछ के लिए बुलाया था। जमानत मिलने के बाद ही उन्हें थाने से जाने दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया से स्वीटी बूरा और भी ज्यादा गुस्सा हो गई थीं।

दीपक हुड्डा जीत चुके हैं विश्व कप
दीपक हुड्डा खुद भारत के लिए खेल चुके हैं। वह कबड्डी की दुनिया में बड़े नामों में शामिल हैं। वह भारत की विश्व विजेता टीम का भी हिस्सा थे। उनके बीच लंबा अफेयर चला था, जो शादी पर खत्म हुआ। स्वीटी के करीबी ने साथ ही बताया कि जब दीपक गरीबी में था उनके पास घर तक नहीं था तो स्वीटी और हमने सपोर्ट किया। वह कच्चे घर में रहता था। हमने उसे अपनाया। इसके बाद वह बड़ा नाम बना। और देखिए, अब हमारी ही बेटी पर ज्यादती कर रहा है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...