9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यमुंबई के धारावी में एक के बाद 6 सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर...

मुंबई के धारावी में एक के बाद 6 सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद

Published on

मुंबई,

मुंबई के धारावी इलाके में सोमवार शाम को एक ट्रक में एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट के बाद एक बड़ी आग लग गई. सोशल मीडिया घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आग की भयंकर लपटें और काला धुआं देखा जा सकता है. यह घटना सायन धारावी लिंक रोड पर नेचर पार्क के पास रात 9:50 बजे हुई.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक में आग लगने के बाद 15 से 20 एलपीजी सिलेंडरों में धमाका हुआ. मुंबई फायर ब्रिगेड तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है. बीएमसी ने जानकारी दी है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है. वहीं, इस घटना की पूरी जानकारी अभी आनी बाकी है.

ट्रक में रखे सिलिंडर में लगी आग, फिर हुआ ब्लास्ट
सोमवार रात 10:06 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) को सूचना मिलने के साथ ही इस घटना को लेवल-I और फिर 10:07 बजे लेवल-II घोषित कर दिया गया. आग का कारण ट्रक में रखे गैस सिलेंडर बताए जा रहे हैं.

मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस
इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड के अलावा पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और 108 एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया. राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है.शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन घटना ने इलाके में हलचल मचा दी. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के जवान कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...