9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यदिल्ली-जयपुर हाइवे पर सभी अवैध कट तुरंत बंद करने के आदेश, गुड़गांव...

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर सभी अवैध कट तुरंत बंद करने के आदेश, गुड़गांव DC ने क्यों उठाया ये कदम

Published on

गुड़गांव

दिल्ली-जयपुर हाइवे (NH-48) पर सभी अवैध कट तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इससे न केवल हादसों में कमी आएगी, बल्कि ट्रैफिक संचालन भी सुधरेगा। हाइवे पर गुड़गांव में 10 से 12 अवैध कट के कारण आए दिन हादसे होते हैं। इसके अलावा शहर में जो ब्लैक स्पॉट हैं, उनको भी कम किया जाएगा। ये आदेश उपायुक्त ने सोमवार शाम लघु सचिवालय में हुई रोड सेफ्टी की मीटिंग में नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जीएमडीए सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान गलत साइड चलने वाले वाहन चालाकों के खिलाफ ड्राइव तेज करने के भी आदेश दिए गए। बैठक में कुल 48 एजेंडों पर चर्चा की गई।

‘हाइवे पर सभी अवैध कट तुरंत बंद किए जाएं’
डीसी अजय कुमार ने कहा कि हाइवे के किनारे वाहन खड़ा करने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इसे रोकना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हाइवे पर सभी अवैध कट तुरंत बंद किए जाएं और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान 32 एवेन्यू एंट्री, कृष्णा चौक, झाड़सा अंडरपास पर ब्लैक स्पॉट को लेकर भी चर्चा हुई। डीसी अजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में गलत साइड वाहन चलाने वालों के चालान किए जाएं। जहां वाहन चालक गलत साइड चलते हैं, ऐसे स्थानों को चिह्नित कर सख्ती की जाए।

बिना अनुमति चल रहे ढाबों पर कार्रवाई को कहा
डीसी ने सड़क सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के दौरान पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हाइवे के दोनों ओर बनाए गए ढाबों की जांच की जाए और यदि कोई ढाबा बिना अनुमति के चल रहा हो तो उस पर तुरंत कारवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसी भी सड़क पर ब्लैक स्पॉट न हो। इनको कम करने की दिशा में सभी विभाग मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत सभी स्कूलों की बसों की जांच की जाए। यदि कोई बस बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के मिलती है तो उसे जब्त किया जाए। इसके अलावा जो भी ड्राइवर नशे का सेवन या नियमों के खिलाफ ड्राइविंग करते पाया जाता है तो अभिभावक उनकी शिकायत स्कूल मैनेजमेंट के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी करें, ताकि उन पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

वाहनों की स्पीड कम करने के लिए उठाएं जरूरी कदम
बैठक में डीसी ने गोल्फ कोर्स रोड पर लॉ लागून सोसायटी के सामने वाहनों की स्पीड कम करने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा। इसको लेकर कई बार शिकायतें आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हाइवे पर पचगांव चौक पर पैदल यात्रियों की आवाजाही के सुरक्षित उपाय किए जाएं। यहां पैदल हाइवे क्रॉस करने वालों की संख्या अधिक है। आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर के संबंध में अगली बैठक से पहले एक्शन टेकन रिपोर्ट भिजवाई जाए। इसके अलावा केएमपी के पास अवैध दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी हितेश कुमार मीणा, बादशाहपुर के एसडीएम अंकित चोकसे, एसडीएम परमजीत चहल, सोहना के एसडीएम संजीव कुमार, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, एसीपी हेडक्वॉर्टर सत्यपाल, समिति के सदस्य बोधराज सीकरी, एमवीओ हरिंदर वीर, अधिकारी व राहगीरी फाउंडेशन आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...