12.1 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यये बाला साहेब का अपमान नहीं है क्या... कॉमेडियन कुणाल कामरा के...

ये बाला साहेब का अपमान नहीं है क्या… कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान पर जया बच्चन ने पूछा फ्रीडम ऑफ स्पीच कहां है

Published on

लखनऊ:

देश के चर्चित और स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके एक वीडियो बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। कुणाल कामरा ने अपने एक बयान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद शिंदे समर्थकों ने कुणाल कामरा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तोड़फोड़ की है। वहीं, इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस विवाद पर सपा सांसद जया बच्चन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। जया बच्चन ने बिना नाम लिए कहा कि आपने सत्ता के लिए दूसरी पार्टी बना ली, क्या ये बाला साहेब का अपमान नहीं है। साथ ही ये भी पूछा कि बोलने की आजादी कहां है।

समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद एवं अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इस तरह से बोलने के ऊपर पाबंदी लग जाएगी, तो आप (मीडिया) का क्या होगा। आप लोगों की वैसे ही हालत खराब है। आप लोगों के ऊपर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जया बच्चन ने कहा कि अभी आप लोगों को भी कहेंगे कि यही न्यूज बोलिए और कुछ मत बोलिए। जया बच्चन का इंटरव्यू मत लीजिए। इस दौरान सपा सांसद ने पूछा कि फ्रीडम ऑफ स्पीच कहां है। फ्रीडम ऑफ एक्शन तभी होती है, जब मारामारी होती है। विपक्ष वालों को मारो, महिलाओं का बलात्कार करो, उनको टांग दो, उनका मर्डर कर दो, जान ले लो। और क्या?

वहीं, कुणाल कामरा के बयान से एकनाथ शिंदे का अपमान होने के बयानों पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने तीखा हमला बोला है। जया बच्चन ने कहा कि आपकी जो रियल पार्टी थी, उसको छोड़कर सत्ता के लोभ में दूसरी पार्टी में आ गए हैं। वो अपमान नहीं हुआ है। क्या वो बाला साहेब का अपमान नहीं है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस प्रकार से कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपमानित करने का प्रयास किया है। हम इसकी निंदा करते हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि 2024 के चुनाव में जनता ने निर्णय कर दिया है कि कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है। बाला साहेब ठाकरे की विरासत शिंदे जी के साथ है, इस पर जनता की मोहर लगी है। कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए। वहीं, मुम्बई पुलिस ने स्टूडियो में तोड़फोड़ के सिलसिले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल का मेडिकल कराने के बाद अस्पताल से बाहर ले गई है। इस दौरान राहुल कनाल ने कहा कि हमारा नेता कैसा हो? एकनाथ शिंदे जैसा हो। फिलहाल कुणाल कामरा के बयान पर राजनीति बयान मचा हुआ है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...