15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिबजट के दौरान 'मोदी-मोदी' के नारे से गूंजा दिल्ली विधानसभा, सीएम रेखा...

बजट के दौरान ‘मोदी-मोदी’ के नारे से गूंजा दिल्ली विधानसभा, सीएम रेखा को रोकना पड़ा भाषण

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर रही हैं। हालांकि आज जैसे ही बजट पेश करने के लिए सीएम रेखा ने अपने भाषण की शुरुआत की तुरंत सदन में मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। जिसकी वजह से सीएम रेखा को कुछ सेकंड के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा। हालांकि बाद में उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत की।

क्या हुआ सदन में?
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने के लिए सीएम रेखा ने जैसे ही पहला शब्द आदरणीय कहा तुरंत सदन में मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। जिसकी वजह से सीएम रेखा ने मुस्कुराते हुए अपने भाषण को कुछ देर के लिए रोक दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसे दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। बजट पेश करने के दौरान सीएम ने मां यमुना को नमन करते हुए बी.आर. अंबेडकर, महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन का उल्लेख किया।

बजट पेश करते हुए सीएम रेखा ने किया AAP का जिक्र
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में बीते 10 सालों में दिल्ली में बढ़े प्रदूषण, यमुना में गंदगी और खराब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड और डीटीसी के बढ़ते घाटे का भी जिक्र किया और कहा कि पिछली सरकार ने इन संस्थाओं की स्थिति खराब कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में गंदा पानी और बहते सीवर अब शहर की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने इसे राजधानी के विकास में बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि उनकी सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली में ₹28,000 करोड़ खर्च होंगे। इससे सड़कें, पुल और पानी की व्यवस्था सुधरेगी। ट्रांसपोर्ट और दूसरी सरकारी सेवाएं भी बेहतर होंगी। यह बजट दिल्ली को स्मार्ट शहर बनाने में मदद करेगा। रेखा गुप्ता के अनुसार, इस बार का बजट मजबूत बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा देगा।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...