12.1 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकानपुर में भाजपा जिलाअध्यक्ष का टूटा पैर तो अस्पताल को ही बना...

कानपुर में भाजपा जिलाअध्यक्ष का टूटा पैर तो अस्पताल को ही बना लिया ऑफिस, पार्टी का बैनर लगाकर हुई मीटिंग

Published on

कानपुर ,

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर जिले की एक बैठक चर्चा का विषय बनी हुई है. पार्टी की यह बैठक किसी कार्यालय या सभागार में नहीं, बल्कि एक अस्पताल के मरीज वार्ड में संपन्न हुई. दरअसल जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के पैर का ऑपरेशन हुआ है. इस वजह से अब अस्पताल ही अस्थायी कार्यालय की तरह हो गया है.

भाजपा ने हाल ही में कानपुर उत्तर जिले के नए जिलाध्यक्ष के रूप में अनिल दीक्षित को नियुक्त किया है. जिलाध्यक्ष बनने के महज एक दिन बाद ही उनके साथ एक हादसा हो गया. घर में सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी जांघ की हड्डी टूट गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत आर्य नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनका ऑपरेशन हुआ और तब से वे यही भर्ती हैं.

योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कानपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं. इन्हीं तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष ने अस्पताल में ही पहली बैठक बुलाने का निर्णय लिया. अस्पताल के दूसरे तल पर मौजूद पेशेंट केयर वार्ड में भाजपा की होल्डिंग लगाकर बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में करीब दो दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.

बैठक के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. जिलाध्यक्ष अस्पताल के बेड पर लेटे हुए ही बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जबकि अन्य पदाधिकारी अगल-बगल कुर्सियों पर ही बैठ गए. महिला पदाधिकारियों को तीमारदारों की बेंच पर बैठाया गया. आधे घंटे तक चली इस बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई.

बैठक के बाद जब जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से उनकी सेहत और आगे की योजनाओं पर बात की गई, तो उन्होंने कहा, ऑपरेशन सफल रहा है और डॉक्टरों ने बताया है कि दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. इसके बाद मुझे दस दिनों तक घर पर बेड रेस्ट करना होगा. उम्मीद है कि एक महीने में मैं फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊंगा. लेकिन पार्टी का काम कभी रुकना नहीं चाहिए, इसलिए अस्पताल में ही बैठक करनी पड़ी.उन्होंने आगे बताया कि आगामी 14 अप्रैल तक पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जिलेभर में कई आयोजन किए जाएंगे.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...