10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 3 माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 3 माओवादी ढेर

Published on

दंतेवाड़ा,

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया. यह मुठभेड़ सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में सुबह करीब आठ बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की और नक्सली भाग खड़े हुए. वहीं, जब घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो तीन नक्सलियों के शव मिले. साथ ही घटनास्थ्ल से आग्नेयास्त्र और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं.

इलाके में अभियान अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. इससे पहले 20 मार्च को सुरक्षा बलों ने राज्य के बीजापुर और कांकेर जिलों में दो मुठभेड़ों में 30 नक्सलियों को मार गिराया था.

 

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...