10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसाहिल शुक्ला से भी ज्यादा किसी और को चाहती थी मुस्कान !...

साहिल शुक्ला से भी ज्यादा किसी और को चाहती थी मुस्कान ! मां ने खुद बताई एक-एक सच्चाई

Published on

मेरठ ,

मेरठ का सौरभ मर्डर केस फिल्मी कहानियों से भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. सौरभ की मौत के पीछे सबसे बड़ा नाम है मुस्कान का. जिस पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी. लेकिन अब नया खुलासा यह हुआ है कि मुस्कान किसी और को भी बहुत मानती थी.

वह कौन है, जिसे मुस्कान सबसे ज्यादा चाहती थी
इसका खुलासा खुद मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने किया. उनके अनुसार, मुस्कान सबसे ज्यादा प्यार अपनी मौसी से करती थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. मां का दावा है कि मुस्कान उनके निधन के बाद मानसिक रूप से काफी टूट गई थी. वह उसे ही अपनी मां की तरह ही मानती थी. इसलिए वह इस तरह से बोल रही है. उसके दिमाग में यह छवि आ गई है कि मेरी मां सौतेली है. मुस्कान की मां कविता का कहना है कि उनकी बेटी उनको लेकर भी झूठ बोल रही है.

सौरभ का परिवार क्या कहता है?
सौरभ के परिवार ने इस हत्याकांड के पीछे मुस्कान और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया है. वही मुस्कान के माता-पिता ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. मुस्कान के पिता का कहना है कि उन्होंने कोई पैसे नहीं लिए. उनके अनुसार, सौरभ ने अगर कोई पैसे दिए थे, तो वह बैंक खाते के जरिए ही दिए होंगे, जिसकी जांच की जा सकती है. उन्होंने दावा किया कि अपना पुराना मकान बेचकर नया घर लिया है और इस पूरे मामले में कोई आर्थिक लेन-देन नहीं हुआ.

गिनाया पैसाें का हिसाब
मुस्कान की मां का कहना है कि मेरे एकाउंट या मेरे पति के अकाउंट में कोई पैसे नहीं आए. हां, हमारे बेटे के एकाउंट में सौरभ ने जरूर एक लाख भेजे थे. पुलिस को हमने इसके सभी कागजात दे दिए हैं . मां का कहना है कि सौरभ ने कई बार कहा था कि अपना एकाउंट नंबर दे दीजिए , सौरभ कह रहा था कि मैं कैश पैसे लेकर नहीं आ सकता क्योंकि मेरे एक दोस्त 10 लाख रुपए लेकर आ रहा था तो उसका पैसे जब्त हो गए. सौरभ के बार-बार कहने पर मैंने अपना एकाउंट नंबर भेजा था लेकिन उसने पैसे आ पाए. इसके बाद बेटे से बात की तो उसने अपना एकाउंट नंबर भेजा. उसमें ₹100000 आए थे. जिसमें से ₹40000 सौरभ जिस दिन आया था उस दिन ले लिए थे. और उसके बाद बीच-बीस में ₹20000 लिए. जब मेरी बेटी उसका मोबाइल लेकर घूम रही थी तब उसने मैसेज किया था कि मुस्कान के अकाउंट में पैसे डाल दो. तो ₹40000 हमने डाले थे.

हमें किसी के पैसे की जरूरत नहीं
मुस्कान की मां कविता कहती है कि हमारी माली हालात खराब नहीं है. हम सर्राफ का काम करते हैं. मेरे पति गोल्ड के कारीगर हैं. सोने की चूड़ियों में बहुत नाम है. इसका काम वह 13-14 साल की उम्र से कम कर रहे हैं. हम 50 लाख रुपए का मकान नहीं ले सकते क्या ? अगर सौरभ 80-90 लाख लाया था तो वह छोटे से कमरे में क्यों रह रहा था. जब इतना पैसा कमा रहा था तो वह बड़ा काम करता है और हमसे झूठ बोला कि वह नेवी में था. लेकिन अब बात सामने आ रही है कि वह बेकरी में काम करता था. उसने मर्चेंट नेवी का फॉर्म जरूर भरा था . उसने तो अपनी मां के एकाउंट में ढाई लाख रुपए डाले थे. बाद में उसे लगा कि उसकी मां उसका पैसा वापस नहीं देगी. उसे सब पता था. इसलिए वह हम पर ज्यादा भरोसा करता था. हमें अपना मम्मी पापा मानता था, इसलिए हमारे एकाउंट में पैसे डाले थे.

सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
सौरभ राजपूत हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद हैवानियत की नई परतें खुली हैं. रिपोर्ट में ऐसे खुलासे हुए हैं, जो किसी को भी झकझोर कर रख सकते हैं. हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी. शरीर के कई हिस्सों को काट दिया गया था. सौरभ की गर्दन को धड़ से पूरी तरह अलग कर दिया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सौरभ की मौत का कारण चाकू के वार से हुए गहरे जख्म, अत्यधिक रक्तस्राव और शॉक बताया गया है. यह चोटें इतनी गंभीर थीं कि इनके चलते सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई.

 

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...