15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतियमुना, महिला समृद्धि योजना, आयुष्मान... दिल्ली के बजट में CM रेखा गुप्ता...

यमुना, महिला समृद्धि योजना, आयुष्मान… दिल्ली के बजट में CM रेखा गुप्ता के 20 बड़े ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में बजट पेश किया. दिल्ली का 2025-2026 का यह बजट एक लाख करोड़ रुपये का है. सीएम गुप्ता ने कहा कि इस बार हमारा फोकस इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर होगा. रेखा गुप्ता ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. यह कोई साधारण बजट नहीं हैं. दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश से आई है. पूरा देश आज दिल्ली का बजट देखना चाहता है. ये केवल सरकारी लेखा-जोखा नहीं है. ये दस साल से बेहाल दिल्ली का बजट है. उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली सरकार का बजट एक लाख करोड़ रुपये का है, जो पिछले साल की तुलना में 31.5 फीसदी अधिक है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उन्होंने कहा कि अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं. पिछली सरकार में इच्छाशक्ति ही नहीं थी. लेकिन हमने अपनी पहली बैठक में ही केंद्र की आयुष्मान योजना को लागू किया. अब दिल्ली की सड़कें विकास की धमनियां बनेंगी. हम मिलकर काम करने के इरादे से आए हैं. आम आदमी पार्टी ने अपने लिए शीशमहल बनाया. हम गरीबों के लिए शौचालय बनाएंगे. वो वादे करते थे, हम निभाते हैं.

1) महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ आवंटित किए गए हैं.

2) सीवेज सिस्टम को सुधारने के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित.

3) कनेक्टिविटी सुधार के लिए एक हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

4) राजधानी में 100 जगह पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी, जिसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान है.

5) राजधानी में 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे.

6) दिल्लीवासियों को 10 लाख रुपये का बीमा लगेगा. (जन आरोग्य योजना में पांच लाख का अतिरिक्त बीमा सहित)

7) महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये मिलेंगे.

8) गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़ रुपये आवंटन.

9) झुग्गी-झोपड़ियों के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित.

10) जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 9000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित.

11) व्यापारियों के लिए ट्रेडर वेल्फेयर बोर्ड की स्थापना.

12) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जाएगा.

13) प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित.

14) जलापूर्ति के लिए 50 करोड़ रुपये का फंड.

15) वॉटर टैंकर में जीपीएस सिस्टम लगेगा.

16) 2025-26 के दौरान छोटे उद्योगों के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित.

17) यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित.

18) पानी की बर्बादी बंद करने के लिए 150 करोड़ रुपये का आंवटन.

19) शहरी गरीबों के लिए इस योजना में 20 करोड़.

20) विधायक निधि में 350 करोड़ का प्रावधान.

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...