15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीति'ये सब केवल दो मिनट की लोकप्रियता के लिए....', कुणाल कामरा विवाद...

‘ये सब केवल दो मिनट की लोकप्रियता के लिए….’, कुणाल कामरा विवाद पर कंगना का आया रिएक्शन

Published on

नई दिल्ली,

कॉमेडियन कुणाल कामरा पर विवाद गरमाया हुआ है. जबसे उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कमेंट किया है वो मुश्किल में फंसे हैं. कुणाल ने कॉमेडी एक्ट में एकनाथ शिंदे की राजनीति पर तंज कसते हुए उन्हें गद्दार बताया था. शिंदे गुट के नेता कुणाल पर लगातार हमला बोल रहे हैं. इस पूरे मामले पर मंडी की सांसद कंगना रनौत का रिएक्शन आया है.

कुणाल पर भड़कीं कंगना रनौत
एक्ट्रेस ने कुणाल के कॉमेडी एक्ट की निंदा की है. वो कहती हैं- ”आप कोई भी हो, किसी का अपमान करना, उसकी अपकीर्ति करना सही नहीं है. जिस इंसान के लिए उसकी इज्जत ही सब कुछ है. आप कॉमेडी के नाम पर उनकी इज्जत उछाल रहे हैं. उनके काम की बेइज्जती कर रहे हैं. शिंदे जी एक जमाने में रिक्शा चलाया करते थे. आज वो अपने दम पर इतना आगे आए हैं. इनकी खुद की क्या योग्यता है? कौन हैं ये लोग? जो कुछ जिंदगी में कर नहीं पाए. अगर लिख सकते तो साहित्य में लिखते कॉमेडी हो या कुछ भी.

”कॉमेडी के नाम पर गालीगलौच करना, हमारे ग्रंथों का मजाक उड़ाना…लोगों का मजाक उड़ाना, माताओं-बहनों का मजाक उड़ाना… किस तरह के लोग आजकल खुद को इंफ्लुएंसर बोल रहे हैं.. मैं पूछना चाहती हूं हमारा समाज कहां जाता जा रहा है? इस 2 मिनट के लिए फेम के लिए समाज कहां जा रहा है… ये हमें सोचना है. फडणवीस जी ने अच्छा कहा है, उनका मानना है जो हम कहते हैं उसकी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी. हम किसी के बारे में जो कहते हैं, जब कानूनी तौर पर उसके बारे में पूछा जाएगा तो भी आप अपने स्टैंड पर कायम रहोगे?”

माफी मांगने से कुणाल का इनकार
दूसरी तरफ, कंट्रोवर्सी के बावजूद कुणाल कामरा अपने बयान पर कायम हैं. उन्होंने X पर लिखा- जो लोग सोशल मीडिया पर मेरा नंबर लीक करने या मुझे लगातार कॉल करने में बिजी हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि ये सब मेरे वॉयसमेल पर चला जाता है. जहां उन्हें ‘वही गाना’ सुनाया जाएगा, जिससे वे नफरत करते हैं. मैं माफी नहीं मांगूंगा. मुझे इस भीड़ से डर नहीं लगता और मैं अपने बिस्तर में छिपकर इस घटना के शांत होने का इंतजार नहीं करूंगा. मैंने जो कहा, वो बिल्कुल वैसा ही है जैसा उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी कह चुके हैं.

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...