25.9 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यबिहार में मुसलमानो को लुभाने बीजेपी पहुंचाएगी ईद की 'सौगात-ए-मोदी' किट, जानिए...

बिहार में मुसलमानो को लुभाने बीजेपी पहुंचाएगी ईद की ‘सौगात-ए-मोदी’ किट, जानिए क्या मिलेगा ईदी में

Published on

पटना

भाजपा ईद के मौके पर अल्पसंख्यक परिवारों के घरों तक खुशियों की सौगात पहुंचाने जा रही है। इसके जरिए भाजपा 32 लाख अल्पसंख्यकों के घरों तक पहुंचेगी और ‘सौगात-ए-मोदी’ किट के जरिए ईद की सौगात देगी। बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि ईद के शुभ अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी कोनों में जरूरतमंद मुसलमानों के घरों तक ईद की खुशहाली पहुंचाने के लिए मोदी किट पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।

‘गरीब मुसलमानों को BJP की ओर से ईद का तोहफा’
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि ‘सौगात-ए-मोदी’ किट गरीब मुसलमानों को ईद का तोहफा है। गरीब मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सकें, इसलिए भाजपा उन्हें ईद मनाने के लिए यह किट दे रही है। इसमें वे जरूरी चीजें होंगी, जिनका इस्तेमाल कर गरीब मुसलमान अपनी ईद मना सकते हैं।

सबके घर हो ईद की खुशी- BJP
उन्होंने कहा, ‘जो मुसलमान गरीब, यतीम, बेवा हैं, जिन्होंने रमजान के एहतमाम किया, उनके घर में भी ईद की खुशी होनी चाहिए। इसलिए भाजपा ने ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देने का फैसला किया है, जिससे ऐसे गरीब भी ईद की खुशियां मना सकें और एक-दूसरे को मुबारकबाद दे सकें।’

जानिए क्या मिलेगा सौगात-ए-मोदी किट में?
उन्होंने बताया कि मोदी किट में कपड़े, सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स और खुशबू सहित सभी आवश्यक सामग्रियां होंगी। वे कहते हैं कि आज बिहार में कई पार्टियां कथित तौर पर मुसलमानों का ठेकेदार बनकर घूम रही हैं, लेकिन उन्हें उन गरीबों से क्या? भाजपा का यह कदम सामाजिक समावेश और गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा प्रयास है और सही अर्थों में यह ऐसे लोगों के लिए सौगात है, जो ईद पर खुशियां लाने वाला है।

32 लाख लोगों को भेजी जाएगी किट
उन्होंने कहा कि चांद रात के पहले तक यह किट 32 लाख लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा। इकबाल ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इसे जरूरतमंद मुसलमानों तक पहुंचाएं।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...