10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP : डिप्टी कमिश्नर साहब की बीवी का हाइवे पर तांडव... ट्रैक्टर...

UP : डिप्टी कमिश्नर साहब की बीवी का हाइवे पर तांडव… ट्रैक्टर चालक को कॉलर पकड़कर घसीटा, जमकर थप्पड़ और धुनाई

Published on

हमीरपुरः

जिला उद्योग केंद्र के डिप्टी कमिश्नर की बीबी ने यमुना और बेतवा पुल के बीच नेशनल हाइवे में जमकर हंगामा काटा। उनकी कार में पीछे से टक्कर मारने से डिप्टी कमिश्नर की बीबी ने हाइवे में ट्रैक्टर चालक को सीट से घसीटकर जमकर पीटा। मारपीट की घटना से हाइवे में कुछ समय के लिए जाम भी लग गया। घटना की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कोतवाली ले गई। कोतवाली में फिलहाल दोनों के बीच समझौता भी हो गया है। घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर की बीबी के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में आज भी तेजी से वायरल हो रहा है।

रवि वर्मा हमीरपुर में जिला उद्योग केन्द्र में डिप्टी कमिश्नर (उपायुक्त) के पद पर तैनात है। पिछले दिनों उनकी बीबी अपने पिता के साथ कार से कानपुर जा रही थी। जैसे ही उनकी कार यमुना और बेतवा पुल के बीच रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास पहुंची तो ट्रैक्टर चालक ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी।

टक्कर से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने से डिप्टी कमिश्नर की बीबी गुस्से से भड़क गई। उसने ट्रैक्टर चाल का पीछा करते हुए हाइवे में रोका फिर सीट से नीचे घसीटकर चालक को सड़क पर गिरा दिया। चालक का कालर पकड़कर उसके मुंह में कई थप्पड़ मारे।

हाइवे में मारपीट और हंगामा होने पर जाम लग गया। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना डाला और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। इधर घटना की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। डिप्टी कमिश्नर की बीबी और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया।

इस मामले की जानकारी होते ही डिप्टी कमिश्नर रवि वर्मा भी कोतवाली में पहुंच गए। कोतवाली में ट्रैक्टर चालक ने कई बार डिप्टी कमिश्नर की बीबी से माफी भी मांगी लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ।

डिप्टी कमिश्नर के कहने पर दोनों पक्षों में समझौता
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया था, जहां किसी पक्ष ने कोई भी तहरीर नहीं दी। बताया कि कोतवाली में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। बताते है कि डिप्टी कमिश्नर की बीबी की क्षतिग्रस्त कार की भरपाई ट्रैक्टर चालक द्वारा कराने पर मामला शांत हो गया है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...