11.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्य'तू चुप्प रहअ... जादा मुंह मत फाड़अ...', राबड़ी पर नीतीश की तीखी...

‘तू चुप्प रहअ… जादा मुंह मत फाड़अ…’, राबड़ी पर नीतीश की तीखी टिप्पणी से भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी

Published on

नई दिल्ली,

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू फैमिली के बीच कट्टर सियासी टक्कर देखने को मिल रही है. मंगलवार को विधानसभा में नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर हमला किया तो उनकी ओर से मोर्चा संभालने राबड़ी-लालू की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में आईं. रोहिणी ने नीतीश कुमार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि आप चुप रहिए, आप उन्हीं की गोली में चले गए हैं जिन्होंने आपके डीएनए में खोट बताया था.

रोहिणी ने नीतीश कुमार पर हमला करने के लिए खांटी भोजपुरी का अंदाज अपनाया. उन्होंने एक्स पर नीतीश को लेकर तीखा ट्वीट किया और लिखा, “अरे तू चुप्प रहअ न .. जादा मुंह मत फाड़$अ .. तोहरा त$अ बोले के मुंह नय हो.. तू ओकरे गोदी में जा बईठलअ जे तोहर डीएनए में खोट बतईल को .. आऊर तू त$अ सही हस्बेंडो न बन पईलअ , तू त$अ जेकर – तेकर नाम पर ट्रेन चलाबे के फेरा में अपन परिवार नाश लेल$अ .. तू तअ जोगाड़ के दम पर कुर्सी पर चमोकन माफिक चिपकल ह$अ , तीन नंबर के पार्टी के तीन नंबरिया जोगाडू नेता..”

सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली रोहिणी ने इस ट्वीट के जरिये जनता दल यूनाइटेड पर करारा हमला किया. बता दें कि अभी बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सेशन में पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच सीधा टकराव देखने को मिल रहा है. इस कड़ी में आज भी दोनों नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग हुई.

आज विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए विपक्ष के एमएलसी आरक्षण के मुद्दे वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे थे और सत्ता पक्ष से 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर हंगामा कर रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इसका नेतृत्व कर रही थीं. इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हो गए और विपक्ष पर फायर हो गए.

राबड़ी देवी को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “अरे बैठो ना तुम, तेरे हस्बैंड का है, तेरा क्या चीज है, तू बैठ जा, जो है वो हस्बैंड का है. सब लोगों को कहा कि यही पहन कर चलो. ई बेचारी को कुछ आता नहीं है. पति जब रिजेक्ट हुआ, तो इसको सीएम बना दिया था. ये तो ऐसे ही हैं.”

भड़के नीतीश ने कहा कि ये सब जो कर रहे हैं, क्या मतलब है? हम तो आप ही से पूछ रहे हैं, काहे के लिए ये पहनकर आए हैं. ये सब फालतू की चीज है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच कहासुनी हुई है. पिछले दिनों बिहार विधान परिषद में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई थी.

20 मार्च को विपक्ष के द्वारा हंगामा करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में उठ खड़े हुए. उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘उनके पति की जब सरकार थी तब क्या हाल था? कोई काम भी बिहार में नहीं हुआ. अगर कोई घटना घटी है, तो जांच होगी. जब इनके पति की सरकार थी, तो कोई जांच होती थी? कोई काम किया था?

Latest articles

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

अशोका गार्डन इलाके में  उधारी के 30 हजार रुपये मांगे तो दोस्त के सीने में घोंपा चाकू

भोपाल राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में उधारी की रकम को लेकर एक दोस्त...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...