10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP: बिजनौर में BSc छात्र का शव गन्ने के खेत में मिला,...

UP: बिजनौर में BSc छात्र का शव गन्ने के खेत में मिला, हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच शुरू

Published on

बिजनौर ,

बिजनौर जिले के चांदपुर में एक बीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है. छात्र विवेक कुमार 17 मार्च को घर से लाइब्रेरी पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से लापता हो गया. एक सप्ताह तक परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अब उसका शव गांव रसूलपुर नंगला के गन्ने के खेत में एक पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

छात्र के शव को देखने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि किसी ने विवेक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

खेत में मिला बीएससी छात्र का शव
परिजनों के अनुसार, 17 मार्च को शाम 4 बजे विवेक को लाइब्रेरी के पास देखा गया था. उसके बाद वह अचानक गायब हो गया. परिजनों ने चांदपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन एक सप्ताह तक पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी ने सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने जांच के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और विवेक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का असली कारण क्या था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विवेक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले की सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...