10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमेडिकल कॉलेजों में रैगिंग के मामलों में UP सबसे आगे, जानें बाकी...

मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग के मामलों में UP सबसे आगे, जानें बाकी राज्यों का हाल

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा में मंगलवार को 2024 के रैगिंग से जुड़े आंकड़ों को जारी किया है. 2024 में मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग के मामले में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है. इसके बाद बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश का नंबर है. यूपी में रैगिंग के शिकायतें बिहार से दोगुना दर्ज किए गए हैं.

रैगिंग के क्या आंकड़े आए सामने?
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक लिखित उत्तर में बताया कि 2024 में उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग के सबसे अधिक 33 शिकायतें दर्ज की गईं. इसके बाद बिहार में 17, राजस्थान में 15 और मध्य प्रदेश में 12 मामले सामने आए हैं.

रैगिंग के खिलाफ सख्त कदम
रैगिंग के खिलाफ भारत में सख्त कानून हैं. भारत में रैगिंग एक गैरकानूनी अपराध है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने रैगिंग के मामलों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है. रैगिंग के खिलाफ दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है.

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग मेडिकल कॉलेजों के डीन और प्रिंसिपल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियमित मॉनिटरिंग और फॉलो-अप कर ही है. सभी मेडिकल कॉलेजों को हर साल एंटी-रैगिंग रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है. ताकि यह पता चल सके कि एंटी-रैगिंग नियमों का पालन सही से हो रहा है या नहीं. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है. यहां तक की कॉलेज की मान्यता भी रद्द की जा सकती है.

एंटी-रैगिंग के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग के रोकथाम के लिए कॉलेजों को जिम्मेदारियां दी गईं और स्पष्ट उपाय बताए गए हैं. रैगिंग को रोकने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकथाम और निषेध नियम, 2021 लागू हैं.

रैगिंग के रोकथाम के लिए ऑनलाइन अंडरटेकिंग ली जाती है. कॉलेज में एडमिशन लेने वाले छात्र और उनके अभिभावकों से एंटी-रैगिंग अंडरटेकिंग ली जाती है. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के ऑनलाइन पोर्टल पर अंडरटेकिंग जमा करना होता है. रैगिंग की शिकायतों के लिए ऑनलाइन पोर्टल और हेल्पलाइन हैं. एंटी-रैगिंग सेल (antiragging@nmc.org.in) और UGC हेल्पलाइन (antiragging.ugc.ac.in) के जरिए शिकायतों की निगरानी और समाधान किया जाता है.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...