10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार : खगड़िया में फर्जी शराब केस बनाकर रिश्वत लेने वाले 6...

बिहार : खगड़िया में फर्जी शराब केस बनाकर रिश्वत लेने वाले 6 पुलिसकर्मी निलंबित, केस दर्ज

Published on

खगड़िया,

बिहार के खगड़िया जिले के बहादुरपुर सहायक थाना में पुलिस की करतूत सामने आई है. यहां के थाना प्रभारी अजय कुमार, तीन सिपाही और दो चौकीदार पर सात राहगीरों को झूठे शराब केस में फंसाने और 80 हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़ित की शिकायत पर एसपी राकेश कुमार ने मामले की जांच करवाई और सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया.

पीड़ित आशुतोष कुमार ने एसपी को लिखित शिकायत दी थी कि बहादुरपुर थाना के तीन सिपाहियों और दो चौकीदारों ने सात राहगीरों को जबरन रोककर पूछताछ की. इसके बाद शराब की बोतल के साथ उनकी तस्वीरें ली गईं और सभी को हाजत में बंद कर दिया गया. बाद में 80 हजार रुपये रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ दिया गया.

थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित
शिकायत मिलने के बाद एसपी ने सदर-2 एसडीपीओ संजय कुमार को मामले की जांच सौंपी. जांच में पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप सही पाए गए. इसके बाद एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अजय कुमार, सिपाही नागेश्वर राम, सिपाही मनोज कुमार, सिपाही भीम कुमार और दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया.

राहगीरों को झूठे शराब केस में फंसाने का आरोप
पुलिस पर भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और पद के दुरुपयोग के आरोप लगने के बाद अलौली थाना में इन सभी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...