10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकुणाल कामरा पर संजय राउत बोले- "ये तो अपून जैसा निकला…ये भी...

कुणाल कामरा पर संजय राउत बोले- “ये तो अपून जैसा निकला…ये भी झुकेगा नहीं साला!! इंदौर में पब्लिक टॉयलेट के बाहर लगे फोटो

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के मुंबई में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंद पर की गई व्यंग्यात्मक टिप्पणी का मामला सुर्खियों में है. मुंबई में द हैबिटेट में तोड़फोड़ करने के बाद अब शिवसेना के कार्यकर्ताओं का विरोध मध्य प्रदेश के इंदौर में देखने को मिला. इंदौर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कामरा की तस्वीर को पब्लिक टॉयलेट के बाहर चिपका दिया. तो दूसरी ओर इसपर राजनीति भी चरम पर है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कामरा के सपोर्ट में एक्स पर पोस्ट किया है.

इंदौर में शिवसेना का प्रदर्शन
इंदौर के बंगाली स्क्वायर स्थित पब्लिक टॉयलेट के बाहर शिवसेना की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने कुणाल कामरा की फोटो चिपका दी. मध्य प्रदेश युवा सेना अध्यक्ष अनुराग सोनार ने कहा है कि कामरा कॉमेडी के नाम पर गंदगी परोसते हैं. उनकी इस गंदी मानसिकता के खिलाफ हमने उनकी तस्वीर यहां लगाई है. अनुराग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वो मध्य प्रदेश आते हैं तो शिवसेना कार्यकर्ता उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे और सड़कों पर घुमाएंगे.

संजय राउत का कुणाल कामरा को समर्थन
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत कुणाल कामरा के समर्थन में नजर आए. राउत ने एक्स पर कामरा के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “ये तो अपून जैसा निकला…ये भी झुकेगा नहीं साला!! जय महाराष्ट्र!”

कुणाल कामरा मामले में अपडेट
महाराष्ट्र में स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा किए गए चुटकुलों को लेकर विवाद हो गया है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गर्म है. बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए उस इमारत (द हैबिटेट) के अवैध हिस्सों को गिरा दिया है, जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा का वीडियो शूट किया गया था. वहीं, कामरा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है. पुलिस से जवाब देने के लिए कामरा ने एक सप्ताह का समय मांगा है.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...