12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यराजस्थान: पंचायत और निकायों के परिसीमन पर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने,...

राजस्थान: पंचायत और निकायों के परिसीमन पर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने, डोटासरा का मदन राठौड़ पर पलटवार

Published on

जयपुर

प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा पंचायतों और स्थानीय निकायों के पुनर्गठन का काम शुरू करने के साथ ही विवाद शुरू हो गया है। परिसीमन को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने हो गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे अफसरों को डरा धमका कर अपनी मनमर्जी से पंचायतों और वार्डों का सीमांकन करवा रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोगों ने गदर मचा रखा है। इन आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस राज में मतदाताओं के समान अनुपात में पंचायतों और वार्डों का गठन नहीं किया गया था।

हारे हुए नेताओं ने मचाया गदर – डोटासरा
जयपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पंचायतों और वार्डों के पुनर्गठन के लिए सरकार ने मंत्रियों की कमेटी बनाई लेकिन उस कमेटी की आज तक कोई बैठक नहीं हुई। दूसरी तरफ बीजेपी ने अपने स्तर पर राजेंद्र राठौड़, घनश्याम तिवाड़ी और अरुण चतुर्वेदी की एक कमेटी बना रखी है। इस कमेटी के लोग अफसरों को ओटीएस में बुलाती है और अपनी मनमर्जी से गावों और वार्डों की सीमाएं बदलने के लिए डांट फटकार लगाती है। डोटासरा ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के हारे हुए नेताओं की इस कमेटी ने गदर मचा रखा है। ज्यादा वार्ड जीतने के चक्कर में ये लोग मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में छेड़छाड़ कर रहे हैं। अन्य वार्डों को तोड़कर अपने हिसाब से अलग अलग किया जा रहा है प्रधान और प्रमुख बनाए जाने में इन्हें फायदा हो सके।

तीन नेता बने हुए हैं सरकार पर हावी
डोटासरा ने कहा कि राजेंद्र राठौड़, घनश्याम तिवाड़ी और अरुण चतुर्वेदी ने पूरी सरकार को हाईजैक कर रखा है। सब काम अपनी मर्जी से करवा रहे हैं। जिन अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में परिसीमन का काम होता है। उन ईओ, एसडीएम और अन्य अधिकारी इन नेताओं के सामने बाबू बनकर काम कर रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि सरकार की ओर से गठित मंत्रिमंडलीय कमेटी भी इन तीन नेताओं के आगे नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने स्तर पर कमेटी बनाई। यहां तक तो ठीक है लेकिन पार्टी की कमेटी के लोग अफसरों को आदेश नहीं दे सकते।

अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस
पीसीसी चीफ के आरोप का जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कोई भी आरोप लगाने से पहले कांग्रेस नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए निकायों का और पंचायतों का गठन कर दिया था। कांग्रेस ने जनसंख्या के अनुपात में समान वर्गीकरण नहीं किया। कहीं एक वार्ड में 500 मतदाता तो कहीं दूसरे वार्ड में 3 हजार मतदाताओं को शामिल कर दिया। कहीं सिर्फ 400 मतदाताओं की पंचायत बना दी तो कहीं 7 हजार मतदाताओं की पंचायत बना दी। यह तरीका बिल्कुल गलत था।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...