10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसजा-ए- मौत दो, हम रिहाई की कोशिश नहीं करेंगे... औरैया हत्याकांड में...

सजा-ए- मौत दो, हम रिहाई की कोशिश नहीं करेंगे… औरैया हत्याकांड में अनुराग के भाई- बहन की मांग

Published on

औरैया,

मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद हाल में उत्तर प्रदेश के ही औरैया जिले में शादी के बमुश्किल 15 दिन बाद ही दिलीप नामक युवक की हत्या कर दी गई. इस हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि दिलीप की नई नवेली पत्नी प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर रची थी. फिलहाल, पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में अनुराग के परिवार ने मंगलवार को उसके लिए सजा-ए- मौत की मांग की और कहा कि वे उसे जेल से रिहा करवाने की कोशिश नहीं करेंगे. बता दें शादी के बमुश्किल 15 दिन बाद, 25 साल के दिलीप यादव की औरैया में उसकी पत्नी प्रगति यादव और उसके प्रेमी अनुराग उर्फ ​​मनोज द्वारा कथित तौर पर बुलाए गए भाड़े के हत्यारे ने हत्या कर दी. अनुराग के साथ प्रगति और भाड़े के हत्यारे रामजी चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. अनुराग के भाई आलोक ने संवाददाताओं से कहा कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

आलोक ने कहा, ‘हमारी तरफ से कोई भी उसे जेल से रिहा करवाने की कोशिश नहीं करेगा. उसने ऐसा काम किया है जिसकी निंदा की जानी चाहिए. उसे सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.’

अनुराग की बहन ने कहा, ‘अगर मेरा भाई अपराध में शामिल है, तो उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाना चाहिए.’ उसने कहा कि परिवार को प्रगति के साथ अनुराग के रिश्ते के बारे में पता नहीं था.पुलिस के अनुसार, दिलीप 19 मार्च को एक खेत में घायल अवस्था में पाया गया था. 21 मार्च को अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि प्रगति और अनुराग ने दिलीप की हत्या के लिए चौधरी को 2 लाख रुपये की सुपारी दी थी.अनुराग के परिवार के अलावा इधर प्रगति का पूरा परिवार भी सदमे में है. उन्होंने मांग की कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...