12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमुस्कान और साहिल शुक्ला का लिपलॉक, बाहों में झूमना... आखिर कौन वायरल...

मुस्कान और साहिल शुक्ला का लिपलॉक, बाहों में झूमना… आखिर कौन वायरल कर रहा दोनों के ऐसे वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच

Published on

मेरठ,

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद एक के बाद एक कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में मुस्कान और साहिल शुक्ला के वीडियो की है. किसी वीडियो में दोनों केक काटते नजर आ रहे हैं, तो किसी में डांस कर रहे हैं. एक वीडियो में मुस्कान और साहिल शुक्ला एक-दूसरे की बाहों में झूमते दिख रहे हैं, तो वहीं एक अन्य वीडियो में मुस्कान उसे केक खिलाने के बाद लिपलॉक करती नजर आ रही है.

इन वीडियो के सोशल मीडिया पर अचानक वायरल होने से पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है. पुलिस ने इन वीडियो के स्रोत की जांच शुरू कर दी है कि आखिरकार ये कहां से आ रहे हैं और इनको वायरल करने के पीछे कौन है? पुलिस इस बात पर भी गौर कर रही है कि इन वीडियो को सार्वजनिक करने से किसे फायदा हो सकता है.

कुछ दिन पहले एक वीडियो सौरभ का भी वायरल हुआ था, जिसमें वह मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं जा रहा था. बाइक कोई और चला रहा था, जबकि सौरभ पीछे बैठा था. दावा किया गया था कि यह वीडियो सौरभ की हत्या वाले दिन का है. इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें सौरभ एक छोटी बच्ची के साथ दुकान पर खरीदारी कर रहा था. लोगों का कहना था कि वह बच्ची सौरभ की बेटी पीहू थी. हालांकि, अब तक न तो सौरभ के परिवार और न ही पुलिस प्रशासन ने इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि की है. लेकिन इंटरनेट पर लोग इन्हें सौरभ की याद के तौर पर देख रहे हैं और इन पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुस्कान और साहिल के वीडियो आखिरकार लीक कैसे हो रहे हैं? पुलिस को शक है कि कोई करीबी व्यक्ति ही इन वीडियो को वायरल कर रहा है. फिलहाल, पुलिस हर वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है, ताकि वीडियो के मूल स्रोत तक पहुंचा जा सके.

लोगों ने सौरभ के लिए मांगा न्याय
सौरभ हत्याकांड पर मंगलवार को जनता का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने सड़कों पर उतरकर सौरभ के लिए न्याय मांगा. जनता ने हाथ में मोमबत्ती और सौरभ की तस्वीर लेकर जुलूस निकाला. कहा कि मासूम सौरभ को न्याय मिले और उसकी हत्या करने वालों को फांसी दी जाए. ब्रहमपुरी में सपा नेता शैंकी वर्मा सहित अन्य लोगों ने यह कैंडल मार्च निकाला है. सौरभ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा भी रखी गई. इसके बाद तमाम लोग सड़कों पर हाथ में मोमबत्ती लेकर निकले. उन्होंने कहा कि मासूम सौरभ की हत्या की गई, जिस निर्ममता से सौरभ को मारा गया है उसके हत्यारों को उसकी सजा दी जाए. कानून इन्हें ऐसी सजा दे कि आज के बाद कोई भी इंसान ऐसा अपराध करने के बारे में सोच भी न सके.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...