8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यवक्फ बिल पर मुस्लिम संगठनों का पटना में विरोध-प्रदर्शन, पटना में लालू...

वक्फ बिल पर मुस्लिम संगठनों का पटना में विरोध-प्रदर्शन, पटना में लालू और तेजस्वी भी समर्थन देने पहुंचे

Published on

पटना,

वक्फ संशोधन बिल को लेकर पटना में मुस्लिम संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है. मुस्लिम पर्सनल बोर्ड समेत दूसरे मुस्लिम संगठन बुधवार को सड़क पर उतरे और बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया. आरजेडी ने भी इस विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव खुद समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे. दोनों नेताओं ने मंच साझा किया.

तेजस्वी यादव ने कहा, इस बिल के खिलाफ सबको खड़ा होना पड़ेगा. कुछ दल सत्ता के लालच में इस बिल का समर्थन कर रहे हैं. राजद हमेशा मुस्लिम समाज के साथ इस लड़ाई में खड़ी है. ये बिल देश को तोड़ने की साजिश है. लोकतंत्र और भाइचारे को खत्म करने की कोशिश की जा रही है.

मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि ये बिल उनकी मस्जिदों दरगाहों को खतरे में डाल देगा. वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम संगठन पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर चुके हैं और अब उन्होंने पटना कूच किया है. पटना में मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन इसलिए अहम है, क्योंकि बिहार में चुनाव होने वाला है.

AIMIM ने भी किया समर्थन
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी वक्फ बिल के खिलाफ बुलाए गए प्रदर्शन का समर्थन किया है. AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान गर्दनीबाग में आए और मुस्लिम संगठनों को समर्थन दिया.

‘यह लोग राजनीति कर रहे हैं’
वहीं, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने धरना के सवाल पर कहा कि यह लोग राजनीति कर रहे हैं. धरना देने वाले लोग कठमुल्ले हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सर्वधर्म समभाव की बात करते हैं.

‘भ्रम पैदा करने की कोशिश’
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, AIMPLB वक्फ बिल को लेकर राजनीति कर रही है. भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है. मुसलमानों में एक तरीके का जहर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर उनको दिक्कत है तो वो कोर्ट जाएं लेकिन यह क्यों कह रहे हैं कि यह बिल असंवैधानिक है.

बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने कहा, जिन लोगों का अहित होने जा रहा है, वो लोग परेशान हैं. आम जनता का कल्याण होगा. निजी स्वार्थ वाले लोग वक्फ बिल के खिलाफ खड़े हैं. ये मुसलमानों के लिए प्रोटेस्ट नहीं कर रहे हैं. अपने लिए कर रहे हैं. बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, संसद ने जेपीसी बनाई. जेपीसी में सभी पार्टियों के लोग थे. जेपीसी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. अब सदन को तय करना है. वक्फ के नाम पर जमीन हथियाई गई. अब ऐसे काम पर रोक लगाना जरूरी है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...