15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिशराब की एक बोतल के साथ एक Free स्कीम पर भड़के AAP...

शराब की एक बोतल के साथ एक Free स्कीम पर भड़के AAP नेता सौरभ भारद्वाज, बोले- हिंदुओं को शराबी…

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों पर वन प्लस वन के ऑफर को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यूपी सरकार हिंदुओं को शराबी बनाने की कोशिश कर रही है.

भारद्वाज ने कहा कि योगी सरकार हिंदुओं को शराबी बनाने की कोशिश कर रही है. रमजान का पवित्र महीना होने की वजह से मुस्लिम शराब को हाथ भी नहीं लगाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी को स्पष्ट करना चाहिए कि वे लोगों को शराबी बनाने की कोशिश क्यों कर रही हैं?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम बीजेपी से यूपी में चल रही इस स्कीम को तुरंत बंद करने की अपील करते हैं. बता दें कि यूपी में शराब विक्रेताओं ने स्टॉक खत्म करने के लिए शराब पर भारी छूट देनी शुरू कर दी है. यह फैसला सरकार की नई शराब नीति को देखते हुए लिया गया है, जिसके तहत शराब की दुकानों के नए टेंडर जारी किए गए हैं और यह नीति 31 मार्च से लागू होगी.

लखनऊ समेत कई शहरों में शराब की दुकानों के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें ग्राहकों को भारी डिस्काउंट और एक बोतल के साथ एक फ्री जैसी स्कीम की जानकारी दी गई है. दुकानदारों का कहना है कि अगर वे स्टॉक खत्म नहीं कर पाए तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

शराब कारोबारियों का कहना है कि अगर सरकार स्टॉक वापस नहीं लेती, तो उन्हें बचा हुआ माल नष्ट करना पड़ेगा, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होगा. ऐसे में वे शराब पर भारी छूट देकर स्टॉक निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...