15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिसांसदों की सैलरी महंगाई के कारण बढ़ी... सवाल उठे तो सरकार की...

सांसदों की सैलरी महंगाई के कारण बढ़ी… सवाल उठे तो सरकार की तरफ से आई सफाई

Published on

नई दिल्ली:

सांसदों की सैलरी बढ़ने पर जब सवाल उठने शुरू हुए तो अब सरकार की तरफ से इस मामले में सफाई आ गई है। सरकार ने सफाई देते हुए कहा है कि वेतन वृद्धि महंगाई के कारण हुई है। यह तो 2018 की नीति के मुताबिक हुई है। इस नीति में सैलरी को महंगाई के साथ जोड़ने का नियम है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार का कहना है कि 2018 में बनाया गया नियम सही और पारदर्शी है। इस नियम के कारण मनमाने तरीके से सैलरी नहीं बढ़ाई जा सकती और आर्थिक मामलों में सावधानी बरती जाती है। दरअसल, वित्त अधिनियम 2018 में सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम 1954 में बदलाव किया गया। इस बदलाव के बाद सांसदों की सैलरी महंगाई के साथ जोड़ दी गई।

पहले हर बार संसद से लेनी पड़ती थी मंजूरी
साल 2018 में हुई बदलावों के बाद इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के तहत प्रकाशित कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) का इस्तेमाल किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक इस बदलाव से पहले, वेतन वृद्धि अचानक होती थी। हर बार संसद से मंजूरी लेनी पड़ती थी। तब इस बदलाव के पीछे प्रक्रिया को गैर राजनीतिक बनाने और वेतन समायोजन के लिए तंत्र बनाने का तर्क दिया गया था।

2018 में भी हुआ था सांसदों की सैलरी में बदलाव
साल 2018 से पहले आखिरी बार सैलरी में बदलाव 2010 में हुआ था। तब संसद ने सांसदों का मासिक वेतन 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने का बिल पास किया था। इस फैसले की लोगों ने बहुत आलोचना की थी। तब लोगों ने कहा था कि सांसद खुद को 3 गुना वेतन दे रहे हैं।

लालू-मुलायम ने की थी 5 गुना सैलरी बढ़ाने की मांग
हालांकि, कुछ नेताओं ने सैलरी 5 गुना तक बढ़ाने की मांग की थी। इनमें मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव शामिल थे। मुलायम और लालू सहित कई नेताओं का कहना था कि महंगाई बहुत बढ़ गई है इसलिए वेतन भी बढ़ना चाहिए। अब सरकार का मानना है कि 2018 में जो नियम बनाया गया है, वह सबसे अच्छा है। इससे सैलरी में बढ़ोतरी अपने आप हो जाती है। किसी को कुछ करने की जरूरत नहीं होती। विवाद भी नहीं होता। सरकार का मानना है कि यह नियम सांसदों के वेतन को लेकर पारदर्शिता लाता है।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...