10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहजारीबाग में फिर से हिंसा, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग, जानिए...

हजारीबाग में फिर से हिंसा, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग, जानिए क्यों

Published on

हजारीबाग:

झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के पहले 25 मार्च को देर रात निकाले गए ‘मंगला जुलूस’ के दौरान दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। शहर के झंडा चौक और जामा मस्जिद मार्ग के बीच दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को चार-पांच राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

हजारीबाग में फिर हो गया बवाल
जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद हालात नियंत्रित कर लिए गए। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान कोई गाना बजाए जाने को लेकर विवाद हुआ और देखते-देखते दो पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इससे जुलूस में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग
इस दौरान पुलिस ने भीड़ तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की।

देर रात तक भड़कता रहा बवाल
रामनवमी महासमिति के पदाधिकारी, सदस्य और समाज के प्रमुख लोगों ने भी दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की। रात 12 बजे तक इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस घटना के बाद शहर के मेन रोड और जामा मस्जिद रोड सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

जानिए क्या कहा पुलिस ने
हजारीबाग में रामनवमी महोत्सव का आयोजन बड़े पैमाने पर होता है, जिसमें लाखों लोग हिस्सा लेते हैं। इसके पहले चैत्र महीने के प्रत्येक मंगलवार की शाम को विभिन्न अखाड़ों से ढोल-ताशे और महावीरी झंडों के साथ मंगला जुलूस निकाला जाता है। हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि शहर में मंगला जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...