15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा में ऐसा क्या हुआ कि स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी...

लोकसभा में ऐसा क्या हुआ कि स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को दे दी मर्यादा और प्रतिष्ठा की सीख

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को खरी-खरी सुना दी। दरअसल, जब करीब एक बजे सदन की कार्यवाही चल रही थी उसी दौरान स्पीकर ने कांग्रेस सदस्यों को रोकते हुए राहुल को लेकर टिप्पणी की। जब अध्यक्ष ने बोलना शुरू किया उस समय कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल कुछ बोल रहे थे।

स्पीकर बिरला ने क्या कहा जानिए
हालांकि, मुद्दा क्या था ये तो समझ में नहीं आ पाया लेकिन बिरला अपनी टिप्पणी के दौरान काफी नाराज दिख रहे थे। उन्होंने कहा कि माननीय सदस्यगणों कृपया बैठ जाइए। उन्होंने कहा, ‘माननीय सदस्यगण आप सबसे अपेक्षा की जाती है कि सदन में सदन की मर्यादा और शालीनता के कुछ मापदंडों को बनाए रखें। सदन में मेरे संज्ञान में ऐसी कई घटनाएं आई हैं जब माननीय सदस्यों के आचरण सदन की उच्च परंपराओं और मापदंडों के अनुरूप नहीं रहे हैं।’

बिरला ने राहुल को दी सीख
ओम बिरला ने कहा, ‘इस सदन में पिता-पुत्री, मां-बेटी, पति-पत्नी सदस्य रहे हैं। इस परिप्रेक्ष्य में मेरा नेता प्रतिपक्ष से ये अपेक्षा है कि लोकसभा प्रक्रिया के नियम 349 के वर्णित सभा में पालनीय नियमों के अनुरूप ही सदन में आचरण और व्यवहार करें, जो सदन की मर्यादा और प्रतिष्ठा के अनुरूप होना चाहिए।’

काफी सख्त दिखे बिरला
इस दौरान बिरला काफी सख्त दिख रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं पुन: आग्रह करता हूं कि सदन में विशेष रूप से प्रतिपक्ष के नेता से तो ये अपेक्षा की जाती है कि वह आचरण रखें। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। जब बिरला ये बोल रहे थे तो राहुल गांधी, वेणुगोपाल और गौरव गोगोई अध्यक्ष को अवाक रूप से देख रहे थे। इस दौरान गौरव गोगोई ने कुछ कहना चाहा लेकिन अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। अध्यक्ष के इस बयान के बाद राहुल गांधी ने उनपर संसद के बाहर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका माइक बंद कर दिया जाता है और उन्हें बोलने तक नहीं दिया जाता है।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...