9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP : प्रतापगढ़ में पहले कार को टक्कर मारी, फिर डंपर ने...

UP : प्रतापगढ़ में पहले कार को टक्कर मारी, फिर डंपर ने राहगीरों-मोटरसाइकिल को रौंदा, 5 की मौत, 2 घायल

Published on

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर थाना रानीगंज क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम एक अनियंत्रित डंपर की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। रानीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह ने बुधवार को बताया कि लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम मुंगरा बादशाहपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने रानीगंज कस्बा से गुजरने के दौरान एक कार को टक्कर मार दी। उसके बाद भागने के प्रयास में रानीगंज पावर हाऊस के निकट राहगीरों और मोटरसाइकिल को रौंदता हुआ पेड़ से जा टकराया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आदित्य सिंह के अनुसार, इस दुर्घटना में घायल फाइनेंसकर्मी सुंदरम पांडेय (26) और उसके साथी रामबाबू (30) को स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, नीरज सरोज (23), विजय सरोज (25) और विशाल गौतम (25) ने प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार सवार राधेश्याम यादव (50) और उसकी बेटी आरती यादव (25) का एसआरएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस यहां मरने वाले दो लोगों के शव का पोस्टमार्टम करा रही है, जबकि प्रयागराज में तीन मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डंपर चालक पुलिस की हिरासत में है। दुर्घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रफ्तार के कारण हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण यह पूरी घटना घटी। तेज रफ्तार डंपर ने सबसे पहले कार सवार को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद लोगों का गुस्सा डंपर चालक पर निकलता इससे पहले उसने गाड़ी तेज रफ्तार में भगानी शुरू कर दी। देखते ही देखते डंपर चालक ने कई राहगीरों और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...