15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीति'पता नहीं स्पीकर को क्या हो गया है ...', सदन में नसीहत...

‘पता नहीं स्पीकर को क्या हो गया है …’, सदन में नसीहत पर भड़के राहुल गांधी, कांग्रेस ने ओम बिरला के सामने जताई आपत्ति

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में एक बार फिर स्पीकर बनाम राहुल गांधी पर सियासत गरमा गई. कांग्रेस का आरोप है कि सदन में नेता विपक्ष राहुल गांधी अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन स्पीकर ने मौका नहीं दिया. इस पर कांग्रेस सांसदों ने नाराजगी जताई और बाद में कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात कर आपत्ति जताई है. राहुल का कहना था कि पता नहीं स्पीकर की क्या सोच है. सच्चाई यह है कि हमें बोलने नहीं दिया जाता है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करें तथा उनसे ऐसी अपेक्षा भी की जाती है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि बिरला ने राहुल गांधी के किस आचरण को लेकर यह टिप्पणी की.

दरअसल, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बुधवार को सदन में बोलना चाहते थे, लेकिन स्पीकर ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए. स्पीकर का कहना था कि आप सबसे अपेक्षा की जाती है कि सदन की मर्यादा और शालीनता को बनाए रखेंगे. विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष से ये उम्मीद की जाती है कि वे सदन की मर्यादा और गरिमा के अनुरूप काम करेंगे.

स्पीकर के समक्ष जताई आपत्ति
स्पीकर की नसीहत के बाद सदन में भोजनावकाश हो गया. स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. बाद में कांग्रेस के 70 सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की और राहुल गांधी को बोलने नहीं देने के लिए अपनी आपत्ति दर्ज कराई. यह पूरा घटनाक्रम दोपहर 1 बजे का है.

‘मुझे बोलने नहीं दिया जाता है…’
इस मसले पर राहुल गांधी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा, मुझे एक शब्द नहीं बोलने दिया. पहले मेरे बारे में भी बोल रहे हैं. मैं खड़ा हुआ और कहा कि मुझे कुछ बोलने दीजिए. आपने मेरे बारे में कुछ कहा है. उठकर चले गए. नियमत: नेता विपक्ष को बोलने दिया जाता है. लेकिन जब भी मैं खड़ा होता हूं तो मुझे बोलने नहीं दिया जाता है. पता नहीं किस प्रकार से हाउस चल रहा है. जो हम कहना चाहते हैं, वो हमें कहने नहीं देते हैं. मैंने कुछ नहीं किया है. मैं शांति से बैठा था. मैंने एक शब्द नहीं बोला है. मुझे सात-आठ दिन से बोलने नहीं दिया गया.

‘पता नहीं स्पीकर की क्या सोच है…’
राहुल का कहना था कि लोकतंत्र में विपक्ष की जगह भी होती है. यहां विपक्ष की जगह नहीं है. यहां सिर्फ सरकार की जगह है. उस दिन पीएम मोदी ने कुंभ मेले के बारे में बोला. मैं भी अपनी तरफ से जोड़ना चाहता था कि बहुत अच्छा है कि कुंभ मेला हुआ. मैं बेरोजगारी के बारे में भी बोलना चाह रहा था. लेकिन नहीं बोलने दिया गया. पता नहीं स्पीकर की क्या सोच है. सच्चाई यह है कि हमें बोलने नहीं दिया जाता है. हमारी पार्टी मुख्य विपक्षी है और मैं नेता प्रतिपक्ष हूं. ये सदन गैर लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है.

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...