10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यदेश में ब्लू ड्रम मर्डर केस की चर्चा, बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री...

देश में ब्लू ड्रम मर्डर केस की चर्चा, बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई

Published on

मेरठ:

उत्तर प्रदेश में मेरठ के चर्चित सौरभ हत्या कांड (ब्लू ड्रम मर्डर केस) को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इस जघन्य अपराध पर प्रतिक्रिया देते हुए बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने अत्यंत निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में नैतिक पतन को दर्शाती हैं और इससे बचने के लिए भारतीय संस्कृति और संस्कारों की ओर लौटना जरूरी है। उन्होंने कहा अच्छा है कि हमारी अभी तक शादी नहीं हुई न जाने क्या होता।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ऐसे अपराध यह दर्शाते हैं कि हम अपनी मूल पहचान को भूलते जा रहे हैं। समाज में बढ़ते अपराधों का कारण यह है कि लोग रामायण, भगवद् गीता और सनातन संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं और पश्चिमी दिखावे की ओर ज्यादा झुक रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बच्चों में नैतिकता का संचार तभी होगा जब माता-पिता उन्हें धार्मिक ग्रंथों से जोड़ेंगे। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को रामचरितमानस और गीता का अध्ययन कराएं ताकि वे सही और गलत में भेद कर सकें तथा भारतीय मूल्यों को समझ सकें।

भारत में अब नीला ड्रम बहुत फेमस हो गया
धीरेंद्र शास्त्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, आजकल भारत में नीला ड्रम बहुत फेमस हो गया है। रोज कोई न कोई अपराध सामने आ रहा है, जो समाज के नैतिक पतन की ओर इशारा करता है। भगवान की कृपा से हमारी शादी नहीं हुई, वरना न जाने क्या होता।

उनकी इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ लोग इसे एक गंभीर संदेश के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ इसे हल्के-फुल्के व्यंग्य के रूप में ले रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि यदि समाज को इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं से बचाना है, तो हर व्यक्ति को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे।

क्या है ब्लू ड्रम मर्डर केस?
मेरठ में सौरभ कुमार सिंह की हत्या दिल दहला देने वाली थी। सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील करके घर में ही छिपा दिया गया। पुलिस ने जांच की तो यह मामला सामने आया। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...