16.2 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यCM भजनलाल की सभा में आया तूफान! अचानक मची अफरातफरी, सुरक्षाकर्मियों को...

CM भजनलाल की सभा में आया तूफान! अचानक मची अफरातफरी, सुरक्षाकर्मियों को पकड़ने पड़े टेंट के पोल!

Published on

बीकानेर

राजस्थान के बीकानेर जिले में आज बुधवार 26 मार्च को किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह सम्मेलन कृषि विश्वविद्यालय के मैदान में हुआ। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सीएम भजनलाल शर्मा समारोह में पहुंचे। सम्मेलन के तहत बड़ा मंच सजा हुआ था और सामने बड़ा पांडाल था जहां हजारों लोग बैठे थे। जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपना संबोधन दे रहे थे। तभी अचानक मौसम बिगड़ने लगा। तेज अंधड़ चलने लगा। अंधड़ के कारण पंडाल के लिए लगे टेंट का हिस्सा उखड़ने लगा। अचानक मौसम बदलने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। सुरक्षाकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। हालांकि कुछ ही मिनट बाद अंधड़ थम गया था।.

टेंट हिलने लगा, कुर्सियां बिखरने लगी
मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान जब अचानक तेज आंधी चलने लगी तो टेंट हिलने लगा। पंडाल के एक हिस्से की कुर्सियां जो खाली पड़ी हुई थी। वे अंधड़ के कारण बिखरने लगी, जो सुरक्षाकर्मी उस हिस्से की ओर ड्यूटी पर थे। वे तुरंत दौड़े और टेंट के अलग अलग पोल को पकड़ कर खड़े हो गए। जब तक आंधी चलती रही। तब तक सुरक्षाकर्मियों ने टेंट के पोल (खंभे) को पकड़े रखा जब तक आंधी थम नहीं गई। तुरत फुरत में बीकानेर आईजी ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अंधड़ के दौरान जब टेंट डोलने लगा तो कई लोग कुर्सियों से उठकर भागते हुए नजर आए। इस दौरान सीएम भजनलाल का भाषण जारी रहा।

किसान को लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता
सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकारें है। एक तरफ केंद्र सरकार किसानों के हितों में योजनाएं बनाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ राज्य सरकार अंतिम छोर तक के किसान तक हर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। सम्मेलन के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी की। सम्मेलन में मौजूद 10 लाभार्थी किसानों को बुलाकर उन्हें चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान सम्मान निधि को बढा दिया है। पिछले साल दो हजार रुपए बढ़ाए गए और इस साल एक हजार रुपए और बढा दिए गए हैं। अब राज्य के किसानों को प्रतिवर्ष 9 हजार रुपए किसान सम्मान निधि के रुपए में दिए जाएंगे।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...