9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहजारीबाग रामनवमी जुलूस हिंसा: 10 नामजद, 200 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR;...

हजारीबाग रामनवमी जुलूस हिंसा: 10 नामजद, 200 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR; पथराव से तनाव!

Published on

हजारीबाग

हजारीबाग शहर में रामनवमी से पहले 25 मार्च की रात निकाले गए ‘मंगला जुलूस’ के दौरान पथराव की घटना को लेकर आज झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। इस हिंसक झड़प और पथराव की घटना के सिलसिले में 10 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। राज्य के संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

आपत्तिजनक गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
इस मामले में प्रमंडलीय आयुक्त और डीआईजी की रिपोर्ट के आधार पर संसदीय कार्यमंत्री ने बताया कि 25 मार्च की शाम को द्वितीय मंगला जुलूस के दौरान यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि रामनवमी की झांकी पंचमंदिर से झंडाचौक के बीच गुजर रही थी। इसी दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी और मारपीट की घटना हुई।

पुलिस की ओर से दो राउंड हवाई फायरिंग
पुलिस और प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों को समझाने की काफी कोशिश की गई। कई चेतावनियों के बाद भी मामला शांत नहीं होने पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो चक्र हवाई फायरिंग की गई। उन्होंने बताया कि दंडाधिकारियों के नेतृत्व में इलाके में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

दोनों समुदाय के 5-5 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी
मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के बाद संवेदनशील इलाकों और मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए।उन्होंने बताया कि पर तैनात मजिस्ट्रेट की शिकायत के आधार पर सदर थाने में दोनों समुदाय के पांच-पांच नामजद लोगों और 200 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

वेल में आकर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन
इससे पहले आज बजट सत्र के 19वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक हजारीबाग की घटना को लेकर नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। वे पत्थरबाजों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले भी हजारीबाग के भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस घटना के विरोध में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।

हिन्दुओं के त्योहार पर ही दंगे क्यों-बाबूलाल
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हजारीबाग की घटना को लेकर सदन में सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के त्योहारों पर ही दंगे क्यों होते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। राज्य में कानून-व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। बाबूलाल मरांडी ने संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और पर्व-त्योहार के दौरान ड्रोन कैमरों का उपयोग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जुलूस वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था हो, ताकि उपद्रवियों की पहचान आसानी से हो सके। इसके बाद भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए।

 

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...