2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'राणा सांगा पर दिए अपने बयान पर कायम हूं, माफी नहीं मांगूंगा',...

‘राणा सांगा पर दिए अपने बयान पर कायम हूं, माफी नहीं मांगूंगा’, सपा सांसद रामजीलाल सुमन की दो टूक

Published on

आगरा

राणा सांगा पर विवादित बयान देने की वजह से सपा के राज्‍यसभा सदस्‍य रामजीलाल सुमन सुर्खियों में बने हुए हैं। एक दिन पहले बुधवार को आगरा स्थित उनके आवास पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने जमकर बवाल किया था। कई वाहनों में तोड़फोड़ किया गया। इस बीच, रामजीलाल सुमन ने एक बार फिर कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं। वह किसी से माफी नहीं मांगेंगे।

नई दिल्‍ली स्थित संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में रामजीलाल सुमन ने बताया कि उन्‍होंने अपनी सुरक्षा को लेकर सभापति से मुलाकात की है। स्‍पीकर को चिट्ठी लिखकर उन्‍होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। सुमन ने बताया कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

सुमन के आवास पर करणी सेना का हमला
आपको बता दें कि सुमन ने राज्‍यसभा में कहा था कि मुगल शासक बाबर को भारत में बुलाए जाने के लिए राणा सांगा को जिम्मेदार हैं। इस पर उनका विरोध शुरू हो गया। करणी सेना के पदाधिकारियों ने आगरा स्थित सुमन के आवास पर बुधवार को हमला किया। रामजी लाल सुमन के बेटे रणजीत ने आरोप लगाया कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हरिपर्वत चौराहे के पास स्थित उनके घर में घुसकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे और तलवार लिए हमलावरों ने परिसर में खड़ी कारों में भी तोड़फोड़ की।

वायरल हो रहा वीडियो
हाल ही में सांसद सुमन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि राणा सांगा गद्दार थे। उन्‍होंने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत में आमंत्रित किया था। राणा सांगा 1508 से 1528 तक मेवाड़ के शासक थे।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...