9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'इसको शिवसेना की भाषा में प्रसाद देने का टाइम आ गया है',...

‘इसको शिवसेना की भाषा में प्रसाद देने का टाइम आ गया है’, मंत्री ने कुणाल कामरा को दी धमकी

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी पर विवाद जारी है. शिंदे पर कामरा की टिप्पणी से भड़के शिवसैनिकों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा. इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई ने कामरा को धमकी दी है.

उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा हद से बाहर हो गया है. अभी पानी सिर के ऊपर से चला गया है. उसने शिंदे साहब को लेकर जो वीडियो बनाया था, हमने उसका प्रसाद उसके स्टूडियो में जाकर उसे दिया था. अब वो जानबूझकर हर दिन एक नया वीडियो जारी कर रहा है. वह जानबूझकर इस तरह की हरकत कर रहा है.

देसाई ने कहा कि कामरा ने पहले शिंदे साहब को बदनाम किया. फिर सीतारमण मैडम को बदनाम किया. पीएम मोदी के बारे में भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट पर भी गलत बयान दिया. अब समय आ गया है कि हम शिवसैनिक उसे शिवसेना की भाषा में जवाब दें. हम लोग मंत्री हैं लेकिन शिवसैनिक पहले हैं. हमारी सहनशीलता अब खत्म हो गई है और अब हम उन्हें अपनी भाषा में जवाब देंगे.

उन्होंने कहा कि वह जहां कहीं भी जिस भी बिल में छिपकर बैठा है. उसे पकड़कर लाएंगे और उसे उसका प्रसाद देंगे. कामरा को उसके बिल से बाहर निकालकर उसे प्रसाद देंगे. हमें अभी हमें रोका गया है. लेकिन कामरा हमें बताएं कि कहां मिलना है. हम शिवसैनिक उससे मिलेंगे और उसे प्रसाद देंगे.

क्या है पूरा मामला?
अपनी टिप्पणियों और हाजिरजवाबी से लोगों को हंसाने वाले कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गीत पर पैरोडी बनाया था. इस गीत के जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए थे. यही कमेंट शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरे थे.

इस वीडियो के वायरल होते ही शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता उग्र हो गए थे. वीडियो सामने आते ही शिवसैनिक नाराज हुए और उन्होंने रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. इस बीच कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. शिंदे सेना विधायक मुराजी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई.

कुणाल कामरा के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि एकनाथ शिंदे जी का मजाक उड़ाया गया. एक ऐसा नेता जो खुद के दम पर ऑटो चालक से लेकर भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य का सीएम बना. उन पर की गई टिप्पणी में वर्गवादी अहंकार की बू आती है. भारत उन हकदार राजाओं और उनकी चाटुकारिता इकोसिस्टम को अस्वीकार कर रहा है जो योग्यता और लोकतंत्र का समर्थन करने का दिखावा करते हैं.

वहीं शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कामरा को चेतावनी दी थी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि आप भारत से भागने के लिए मजबूर हो जाएंगे.बता दें कि एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी पर विवाद के बाद बीएमसी के अधिकारियों की टीम ने सोमवार को मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो के एक हिस्से को ढहा दिया. इसी स्टूडियो में कामरा ने वह विवादित शो किया था, जिसमें शिंदे पर टिप्पणी की गई थी.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...