9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यइ उत्तर प्रदेश बा... मेरठ में ड्रम कांड के बीच पत्नी...

इ उत्तर प्रदेश बा… मेरठ में ड्रम कांड के बीच पत्नी की धमकी… पति से कहा-ऐसे टुकड़े करूंगी, जैसे उसने किए थे…

Published on

मेरठ,

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की चर्चा पूरे देश भर में है. वहीं मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने पति को ऐसी ही भयानक हत्या की धमकी दे डाली. शख्स की पत्नी ने उससे कहा कि अगर हरकतों से बाज नहीं आया तो वह उसके टुकड़े कर ड्रम में भर देगी.

आरोप है कि पत्नी ने सोते समय पति के सर पर ईंट मारकर उसे घायल भी कर दिया था. घायल हालत में पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला सामने आया है. हालांकि पत्नी ने ऐसे आरोपों से इनकार कर दिया. वहीं थाना पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद को लेकर मामला सामने आया था. महिला का पति थाने पहुंचा था लेकिन बाद में कोई तहरीर नहीं दी गई. साथ ही ड्रम वाली धमकी की कोई बात सामने नहीं आई है

दरअसल मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित एक कॉलोनी का है जहां का रहने वाला पीड़ित युवक मजदूरी करता है. 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी. शराब पीने को लेकर अक्सर उसकी पत्नी उससे झगड़ा करती थी.

ऐसे में रविवार को जब वह शराब पीकर घर पहुंचा तो फिर पति-पत्नी में विवाद हो गया. आरोप है कि अगले दिन सोमवार सुबह पति देर तक सो रहा था. पत्नी ने उसे खींच कर उठाया. पति ने विरोध किया तो महिला ने उसके सिर पर ईंट मारने की धमकी दी और फिर ईंट उठा कर पति से सिर पर मार कर उसे घायल कर भी दिया.

पति ने आरोप लगाया कि ‘पत्नी ने धमकी दी कि अगर वह हरकतों से बाज नहीं आया तो ब्रह्मपुरी कांड की तरह वह मेरे टुकड़े करके ड्रम भर देगी.’ युवक थाने पहुंचा तो में पत्नी भी थाने पहुंच गई. हालांकि, बाद में दोनों का समझौता हो गया. पत्नी ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया है. युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में घायल अपना नाम बबलू बता रहा है और वह कहता है कि वह सो कर लेट उठा था. इसी पर पत्नी ने धमकी दी थी की ईट मार दूंगी और फिर ईंट उठाकर मार दी. साथ ही उसने कहा कि ऐसे टुकड़े करूंगी और ड्रम में भर दूंगी जैसे उसने करे थे.

 

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...