11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeभोपालMP में नवरात्रि पर मांस दुकानें बंद करने की मांग, BJP विधायक...

MP में नवरात्रि पर मांस दुकानें बंद करने की मांग, BJP विधायक के बयान पर सियासत तेज

Published on

भोपाल,

दिल्ली की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक मांस की दुकानें बंद करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है. भोपाल से बीजेपी विधायक और हिंदूवादी नेता रामेश्वर शर्मा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए नवरात्रि में मांस दुकानों को बंद करना चाहिए.

भोपाल की हुजूर सीट से विधायक शर्मा ने कहा, “कांग्रेस, सपा, बसपा गंगा-जमुनी तहजीब की बात करते हैं और कहते हैं कि सभी को हर धर्म का सम्मान करना चाहिए. अगर सच में एकता चाहिए, तो हिंदुओं के त्योहारों के महत्व को भी समझना होगा.”

बीजेपी विधायक ने आगे कहा, ”गंगा-जमुनी तहजीब सिर्फ हिन्दुओं पर क्यों हो लागू?’ मुस्लिम अगर हिंदू त्योहारों का सम्मान करेंगे तो हिंदू भी उनके पर्व का सम्मान करेंगे. आप बताओ अभी होली पर क्या किसी एक मुस्लिम पर भी जानबूझकर रंग लगाया क्या किसी ने?”

MLA रामेश्वर शर्मा की इस मांग को हिंदू संगठनों ने भी समर्थन दिया है. संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, “नवरात्रि में मांस की दुकानें खुली रहती हैं, जिससे व्रत और उपवास में अशुद्धता का भाव आता है. हम मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग करते हैं कि 9 दिनों तक मांस-मटन की दुकानें बंद हों और महाष्टमी व रामनवमी पर शराब की दुकानें भी बंद की जाएं.”

वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने कहा, “भोपाल गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है, जहां हर धर्म के लोग एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करते हैं. बीजेपी इस तरह के बयानों से माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है.”

यह विवाद ऐसे समय में उठा है, जब चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होने जा रही है, जिसे हिंदू समुदाय अपना पवित्र त्योहार मानता है. वहीं, मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाया जाएगा.

नवरात्रि और ईद के इस संयोग के बीच मांस दुकानों को लेकर सियासी बहस छिड़ गई है. दिल्ली में बीजेपी विधायकों की ओर से इसी तरह की मांग के बाद अब मध्य प्रदेश में भी यह मुद्दा गरमा रहा है. आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this