15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीति'राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी और बाबर को भी हराया था', सपा...

‘राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी और बाबर को भी हराया था’, सपा सांसद की टिप्पणी पर बीजेपी की महिला सांसद का वार

Published on

नई दिल्ली,

राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी पर सियासत गर्म है. एक दिन पहले ही सपा सांसद के घर का करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया था वहीं गुरुवार को राजस्थान के राजसमंद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद महिमा कुमार मेवाड़ और चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा में ये मुद्दा उठाया. मेवाड़ के पूर्व राजघराने से नाता रखने वाली महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सपा सांसद की टिप्पणी का मुद्दा उठाया और कहा कि राज्यसभा में बहुत हल्की बात कही गई.

उन्होंने कहा कि सपा सांसद ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर जो टिप्पणी की है, बहुत हल्के शब्दों का प्रयोग किया है. महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी और बाबर को भी हराया था. राणा सांगा को किसी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जब सपा सांसद राज्यसभा में बोल रहे थे, तभी सांसदों को इसका विरोध करना चाहिए था जो नहीं किया गया. अब वे कह रहे हैं कि कुछ लोगों ने कानून हाथ में ले लिया. अगर तभी विरोध और कार्रवाई हुई होती तो ये नौबत नहीं आती.

वहीं, राजस्थान के ही चित्तौड़गढ़ से बीजेपी के सांसद सीपी जोशी ने कहा कि राणा सांगा का विषय केवल मेवाड़ का नहीं है. ये पूरे देश का विषय है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग तुष्टिकरण की राजनीति में ऐसा कर रहे हैं. इनको इतिहास का ज्ञान नहीं है. सीपी जोशी ने कहा कि राणा सांगा ने सौ युद्ध लड़े थे और सौ के सौ युद्ध जीते थे. इनको मालूम नहीं है कि बाबर, राणा सांगा नहीं दौलत खान के निमंत्रण पर भारत आया था. उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कई पीढ़ियां गुजर गईं लेकिन ये आज भी बाबर की कब्र पर जाते हैं.

रामजी लाल सुमन ने क्या कहा था
सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा था कि बीजेपी के लोगों का एक तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमान में बाबर का डीएनए है. भारत का मुसलमान बाबर को तो अपना आदर्श मानता है नहीं, वह तो मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानता है. बाबर को लाया कौन था. उन्होंने कहा था कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को आने का निमंत्रण दिया. मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम राणा सांगा की औलाद हो. राणा सांगा की गद्दारी की चर्चा तो होती नहीं. रामजी लाल सुमन के इस बयान के बाद डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने कहा था कि जो भी संसदीय मर्यादा के अनुकूल नहीं होगा, वह रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा.

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...