9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर के कठुआ एनकाउंटर में बड़ा अपडेट, सेना ने 1 से 2...

जम्मू-कश्मीर के कठुआ एनकाउंटर में बड़ा अपडेट, सेना ने 1 से 2 आतंकवादियों को मार गिराया

Published on

जम्मू:

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना को बड़ी सफलता मिली है। कठुआ के राजबाग इलाके के जुथाना में चल रहे एनकाउंटर में सेना ने एक से दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षा सूत्रों की तरफ से आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया गया कि आपॅरेशन जारी रहने के कारण सही गिनती का पता नहीं चला है। लेकिन आपॅरेशन में आतंकियों को मार गिराया गया है। पूरे इलाके में जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। ताकि आतंकियों को भागने का मौका ना मिल सके। दरअसल यहां पिछले चार दिन से आतंकवाद रोधी अभियान बड़े स्तर पर जारी है। यह मुठभेड़ आज सुबह उस समय हुई जब राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जखोले गांव के पास सुरक्षाबलों का सामना आतंकवादियों से हुआ। यह जगह हीरानगर सेक्टर में रविवार को हुई मुठभेड़ वाले स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर है।

आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी
जानकारी के अनुसार सुबह से ही इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है। इसमें दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। सुबह आपॅरेशन के दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। जिन्हें बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाका काफी घना है। इसलिए इलाके में बड़ी समझ के साथ आपॅरेशन को चलाया जा रहा है। पुलिस के सीनियर अफसर भी मौके पर ही मौजूद है।

पुलिस संग सेना और बाकी एजेंसिया भी लगी
इस आपॅरेशन में पुलिस के अलावा सेना और बाकी एजेंसिया भी लगी हुई हैं। जो कि लगातार आतंकियों के साथ मुकाबला कर रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया है। लेकिन आतंकियों की कुल गिनती कितनी है? और जंगल के इलाके में और कितने छिपे हुए हैं। इस बारे में अभी पक्की जानकारी नहीं दी जा रही है। लेकिन यह बात साफ है कि आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया गया है। इससे की वह भाग नहीं सकते हैं। अभी यह भी पक्का नहीं कहा जा रहा है कि जो आतंकी हीरानगर से भागे थे यह वही आतंकी हैं या फिर नहीं हैं। इन सब बातों का पता आपॅरेशन के खत्म होने के बाद ही चलेगा।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...