9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यचिंतपूर्णी मंदिर में LED स्क्रीन पर माता की पिंडी की जगह चला...

चिंतपूर्णी मंदिर में LED स्क्रीन पर माता की पिंडी की जगह चला ऐसा वीडियो, भड़के श्रद्धालु

Published on

ऊना

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं को माता के ऑनलाइन दर्शन करवाने के लिए लगाई गई बड़ी एलईडी स्क्रीन पर बुधवार देर रात एक अप्रत्याशित घटना घटी। माता श्री छिन्नमस्तिका की पावन पिंडी का प्रसारण दिखाने की बजाय स्क्रीन पर अचानक ईसा मसीह की मां मरियम का वीडियो प्ले हो गया। इस घटना ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों को हैरान कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
माता की पावन पिंडी की जगह किसी अन्य धार्मिक वीडियो को देखकर बाजार में दर्शन के लिए पहुंचे लोग स्तब्ध रह गए। कई लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन निकालकर इस घटना को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इस घटना के खिलाफ विरोध भी दर्ज कराया।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मंदिर में स्क्रीन का संचालन करने वाले कर्मचारियों को जब तक स्थिति समझ में आई, तब तक मामला जिला प्रशासन तक पहुंच चुका था। ऊना के उपायुक्त (डीसी) जतिन लाल ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। डीसी ने कहा कि हमें पता चला कि चिंतपूर्णी मंदिर में लाइव प्रसारण के लिए लगाई गई स्क्रीन पर गलती से किसी अन्य धर्म से संबंधित वीडियो या वॉलपेपर चल गया था। इसके कारणों की जांच के लिए एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर प्रशासन से जवाब मांगा
जानकारी के मुताबिक, माता के ऑनलाइन दर्शन के लिए लगाई गई यह एलईडी स्क्रीन केवल पिंडी के श्रृंगार के दौरान बंद की जाती है। बुधवार रात भी श्रृंगार के समय स्क्रीन को बंद किया गया था, लेकिन इसी दौरान मरियम का वीडियो प्रसारित हो गया। इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई और उन्होंने मंदिर प्रशासन से जवाब मांगा।

चर्चा का विषय बनी यह घटना
डीसी जतिन लाल ने कहा कि तकनीकी टीम को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी गलतियां न हों। इस घटना के पीछे की वजह जो भी हो, उसे जल्द से जल्द उजागर किया जाएगा और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई होगी। यह घटना चर्चा का विषय बन गई है और स्थानीय लोग इसे मंदिर की पवित्रता से खिलवाड़ मान रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं के आक्रोश को शांत करने के लिए त्वरित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। (इनपुट आईएएनएस)

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...