7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यऔरंगाबाद मोहल्ले का नाम फिलहाल नहीं बदलेगा, वाराणसी नगर निगम से प्रस्ताव...

औरंगाबाद मोहल्ले का नाम फिलहाल नहीं बदलेगा, वाराणसी नगर निगम से प्रस्ताव खारिज

Published on

वाराणसी ,

वाराणसी के औरंगाबाद मोहल्ले का नाम बदलने की मांग को लेकर विवाद तेज हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने इसका नाम बदलकर लक्ष्मी नगर या नारायणी धाम करने की मांग की थी. इस पर वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी में चर्चा हुई, लेकिन फिलहाल इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है.

नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास ने स्पष्ट किया कि पार्षदों की ओर से इस विषय पर कोई प्रस्ताव नहीं आया और महापौर की भी ऐसी कोई मंशा नहीं है कि मोहल्ले का नाम बदला जाए. इसलिए कार्यकारिणी में इस मांग को खारिज कर दिया गया.

नाम बदलने से स्थानीय लोग चिंतित
औरंगाबाद मोहल्ले के लोगों को नाम बदलने से कोई विशेष आपत्ति नहीं है, लेकिन वे इसके बाद होने वाली दस्तावेजी दिक्कतों को लेकर चिंतित हैं. पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंकिंग दस्तावेजों समेत कई सरकारी कागजों में नाम बदलने की वजह से उन्हें परेशानी हो सकती है. अमित गुप्ता, अर्जुन यादव और अनिल पांडेय जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाम बदलने के बाद उन्हें नए दस्तावेज बनवाने होंगे, जिससे समय और पैसे की बर्बादी होगी. इसलिए वे इस प्रक्रिया को लेकर आशंकित हैं.

50 से ज्यादा मोहल्लों के नाम बदलने की मांग
सनातन रक्षक दल नामक संस्था ने काशी के 50 से अधिक मोहल्लों के नाम बदलने की मांग की है. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि ऐसे नामों की वजह से तीर्थ स्थलों की पहचान खत्म हो रही है और व्यक्ति विशेष के नाम को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसलिए वो नामों को बदलकर तीर्थों के मूल नाम बहाल करने के लिए अभियान चला रहे हैं.

हालांकि, नगर निगम ने फिलहाल यह प्रस्ताव खारिज कर दिया है, लेकिन हिंदूवादी संगठन अपने अभियान को जारी रखने की बात कह रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि यह मामला आगे कैसे बढ़ता है और प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this